सीधी:यज्ञ नारायण कांग्रेस में शामिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी:यज्ञ नारायण कांग्रेस में शामिल



यज्ञ नारायण कांग्रेस में शामिल 



सीधी l
चुरहट विधानसभा क्षेत्र के अहिरान टोला गांव के प्रतिष्ठित नागरिक यज्ञ नारायण तिवारी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पर आस्था व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। यज्ञ नारायण तिवारी ने कांग्रेश पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर जन सेवा करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि चुरहट और प्रदेश का विकास पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नेतृत्व में ही संभव है और कांग्रेश पार्टी में आकर वे अपने से जुड़े हुए लोगों को भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से जुड़ेंगे। यज्ञ नारायण तिवारी के कांग्रेस की सदस्यता लेने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा है कि श्री तिवारी चुरहट क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और जनप्रिय व्यक्तित्व हैं और उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत होगी। श्री सिंह ने कहा है कि कांग्रेश पार्टी का जनाधार हर गांव में है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वर्तमान समय में संघर्ष करते हुए उसे पुनः जनसेवा के लिए स्थापित करना होगा। श्री तिवारी की कॉन्ग्रेस पार्टी में उपस्थिति हम सब को मजबूत करेगी। यज्ञ नारायण तिवारी के कांग्रेसमें शामिल होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ जनों एवं समस्त अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों ने स्वागत किया है। साथ ही हर्ष व्यक्त करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि श्री तिवारी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का बखूबी इस्तेमाल करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ