नशेड़ी पड़ोसी ने आधी रात को सुनसान घर मे घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नशेड़ी पड़ोसी ने आधी रात को सुनसान घर मे घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म




नशेड़ी पड़ोसी ने आधी रात को सुनसान घर मे घुसकर युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म 




आज के इस घोर कलयुग में किसी का कोई भरोसा नहीं रहा कब कौन क्या घटना कर देगा किसी को नहीं पता,  पड़ोसी हमेशा अपने पड़ोसी की सहायता करने के लिए होता है, लोग यही सोचकर पड़ोसी भी बनाते है कि किसी सुख दुःख में साथ देगा। आज हम एक ऐसी खबर बता रहे है जो आपको हैरान कर देगी, यहाँ एक शराबी पड़ोसी अकेली महिला के घर मे घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात का अंजाम दिया। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का है जहां एक महिला के बेटे कज़ आधी रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। पति बेटे को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इसी समय नशे में धुत पड़ोसी घर में घुस आया। घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात खजांची बाबा की दरगाह के पास की है। सुबह पीड़ित महिला अपने पति, सास व ससुर के साथ थाना पहुंची और शिकायत की है। कंपू थाना पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट का मामला दर्ज किया है। 

कंपू थाना क्षेत्र स्थित खजांची बाबा की दरगाह निवासी 20 वर्षीय महिला अपने पति और एक साल के बच्चे के साथ रहती है। मंगलवार रात महिला के बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर उसका पति रात 12 बजे बच्चे को लेकर डॉक्टर को दिखाने निकला था। घर पर महिला अकेली थी। इसी समय वहां नशे में धुत पड़ोस में रहने वाला पप्पी शाह पहुंच गया। वह जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़ लिया। 

महिला ने उसे समझाया कि उसके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है और वह काफी टेंशन में है। पति भी अभी घर पर नहीं है। इस पर पप्पी ने उससे मारपीट शुरू कर दी। दरवाजा बंद कर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी महिला के पति के आने से पहले महिला को बेटे का कत्ल करने की धमकी देकर भाग गया। घटना की सूचना रात को ही महिला ने पति के घर लौटने पर दी। बेटे की तबीयत खराब होने पर रात को वह थाना नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह थाना आए और मामले की शिकायत की है। 

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पप्पी शाह पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी काफी नशे में था। उसके सामने वह काफी गिड़गिड़ाई की उसके बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उसे जरा भी दया नहीं आई। बच्चे का कत्ल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ