भागवत कथा में महिला चोर गिरोह को महिलाओं ने पकड़ कर पीटा,मची भगदड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भागवत कथा में महिला चोर गिरोह को महिलाओं ने पकड़ कर पीटा,मची भगदड़



भागवत कथा में महिला चोर गिरोह को महिलाओं ने पकड़ कर पीटा,मची भगदड़


 भागवत कथा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। फूलों की होली खेली जा रही थी, इस बीच महिला चोर ने एक महिला की कान की झुमकी कटर से काटने की कोशिश की और वह पकड़ा गई। देखते ही देखते महिला चोर की अन्य साथी भी पकड़ में आ गई। मौके पर ही कथा में आई महिलाओं ने महिला चोर गिरोह की सदस्यों को जमकर पीटा। बाद में सभी को सिविल लाइन थाने लाया गया। महिला चोरों के द्वारा कटर और ब्लेड से काटकर मंगलसूत्र, सोने की चेन चुराई गई। चोरी का कुछ माल पुलिस ने जब्त कर लिया जबकि महिलाओं के साथ आए बच्चे कुछ माल ले गए

मामला उज्जैन रोड स्थित रानीबाग में मां दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में बुधवार को कथा हो रही थी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी महिला चोर अपराध करने की आदी हैं। महिलाएं नीमच जिले के मनासा की रहने वाली है। महिलाओं का गिरोह है, जो घटना को अंजाम देता है। मेला, शादी समारोह, रैली भागवत कथा में जाकर महिलाएं घटना को अंजाम देती है। महिलाएं गैंग बनाकर काम कर रही है। इनके साथ बच्चे भी है। मां दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में भागवत कथा के दौरान महिला चोर गिरोह ने मंगलसूत्र और सोने की चेन पर हाथ साफ किया। इनके साथ बच्चे भी थे। करीब ग्यारह महिला आरोपितों को पकड़ा गया है, इनसे पूछताछ की जा रही है। चोरी का कुछ माल बरामद हो गया है। वहीं दो दिन पहले कथा स्थल से साउंड मशीन चोरी हुई थी, जिसकी सिविल लाइन थाने पर शिकायत भी की गई थी। एसपी कार्यालय पर भी आवेदन दिया गया था।

मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस

महिला चोर गिरोह कब से देवास में सक्रिय है। देवास शहर या जिले में महिला चोर गिरोह के द्वारा कोई घटना पूर्व में की गई है या नहीं इस संबंध में आरोपित महिलाओं से पूछताछ पुलिस कर रही है साथ ही आरोपित महिलाओं की मोबाइल लोकेशन भी पुलिस खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि वे देवास कब कब आई और कब तक शहर में रही। आरोपित महिलाओं के साथ कोई पुरुष भी इस गिरोह में शामिल है या नहीं इस संबंध में भी महिला आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ