मॉरिशस देश से चलकर शक्तेशगढ़ पहुँचा जोड़ा ने किया स्वामी जी का दर्शन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मॉरिशस देश से चलकर शक्तेशगढ़ पहुँचा जोड़ा ने किया स्वामी जी का दर्शन



मॉरिशस देश से चलकर शक्तेशगढ़ पहुँचा जोड़ा ने किया स्वामी जी का दर्शन


लखनऊ।
परम पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज कई दिनों से चुनार(उ.प्र.) के नजदीकी शक्तेशगढ आश्रम में रुके हुए हैं जहां स्वामी जी के दर्शन के लिए उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के साथ देश ही नही विदेश तक के भक्तजनों का आना जाना  बना रहता है कुछ दिनों पहले जहां उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के दर्शन कर आरती वंदना कर आशीर्वाद लिया बताते चलें कि स्वामी जी की ख्याति भारत देश ही नही अन्य देशों तक फैली हुई है जहां बीते दिनों मॉरीशस देश से पेशे से डॉ जिन्होंहे अपनी पत्नी संग हेलीकॉप्टर से  शक्तेशगढ़ आश्रम पहुँचकर न केवल स्वामी जी का दर्शन कर आरती वंदना एवम आशीर्वाद लिए बल्कि स्वामी जी द्वारा रचित यथार्थ गीता को आत्मसात करने हुए पुस्तक भी लिए और स्वामी जी के आध्यात्मिक वार्ता का रस पान भी किये इस दौरान स्वामी जी ने आध्यात्मिक वार्ता के दौरान पूज्य स्वामी महाराज जी ने  कहा कि सामाजिक भ्रांतियां जो समाज में फैली हुई है ऊंच-नीच का भेदभाव छुआछूत की दरारें पढय हुई हैं उससे उपराम होने के लिए यथार्थ गीता का अनुसरण करना ही पड़ेगा एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास करना चाहिए उसके लिए मानव मात्र का धर्मशास्त्र यथार्थ गीता है ज्यो-ज्यो गीता के पद चिन्हों पर हम सब चलेंगे तभी ईश्वरी राह प्रशस्त होती जाएगी और सामाजिक भ्रांतिया से निवारण पाते जाएंगे सामाजिक जो भ्रांतियां हैं,धर्म क्या है,यज्ञ क्या है ,वर्ण क्या है इन सभी विषयों की जानकारी मिलती जाएगी उसके लिए हम सबको यथार्थ गीता का पाठ करना चाहिए पूज्य स्वामी जे ने अंत मे बताएं कि यथार्थ गीता 28 भाषाओं में लिखी गई है और सर्वत्र जोरो से हर जगह वितरित हो रही है इस दौरान आश्रम के अन्य संतो मे नारद महाराज जी,संतोष महाराज जी,लाले महाराज जी ,ब्रह्मनंद महाराज जी,आशीष महाराज जी,गिरी महाराज जी के साथ अन्य संत विराजमान थे ।

किये गए हैं विशेष इंतजाम----------

स्वामी जी किसी भी आश्रम में अगर ठहरते हैं उस जगह ज्यादा  भीड़भाड़ न हो काफी सावधानी बरती जाती है जहां आश्रम एवम भक्तों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं शक्तेशगढ़ आश्रम में भी कोविड-19 से बचाव के लिए यहां व्यापक इंतजाम किए गए हैं दो गज दूरी के साथ ,मुँह मे मास्क लगाय व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाता है ऐसे में काफी सावधानी बरती जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ