महिला दिवस पर लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महिला दिवस पर लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित



महिला दिवस पर लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 


सीधी। 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कल आयोजित कार्यक्रमोंं में लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं बाल कलाकार श्रृजन मिश्रा को सम्मानित किया गया। सिटी कोतवाली थाना में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं श्रृजन मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर बाल कलाकार मान्या पाण्डेय द्वारा दुर्गा बनि जा बहिनी करा संहार एवं कइसन के जन्मी घर तोहरे हमका डेरि लागय की मनोहारी प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। सिटी कोतवाली थाना के नगर निरीक्षक हितेन्द्र नाथ शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। इसी तरह पूजा पार्क मे महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में भी लोक गायिका बाल कलाकार मान्या पाण्डेय एवं श्रृजन मिश्रा को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जनपद पंचायत सीधी अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी अवधेश सिंह, नगर पालिका परिषद सीधी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कोल द्वारा सम्मानित किया गया। मालूम रहे कि बाल कलाकार मान्या पाण्डेय द्वारा दो वर्षों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लोक गीतों के माध्यम से जुटी हुई है। इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान में भी उनके द्वारा जागरुकता गीत के माध्यम से लेागों को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनानें के लिए प्रेरित करनें का सराहनीय कार्य किया गया। साथ ही अन्य जागरुकता कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। उनके द्वारा जिला प्रशासन के अन्य कार्यों में भी जागरुकता गीतों के माध्यम से समय-समय पर अपनी भागीदारी निभाई जा रही है। लोक गीतों के माध्यम से त्यौहार के अवसरों पर भी सामयिक गीतों की प्रस्तुति दी जा रही है। उनके एल्बम भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ