जिला मंत्री,जनपद अध्यक्ष एवम मण्डल अध्यक्ष ने जताया शोक

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला मंत्री,जनपद अध्यक्ष एवम मण्डल अध्यक्ष ने जताया शोक



जिला मंत्री,जनपद अध्यक्ष एवम मण्डल अध्यक्ष ने जताया शोक


(संतोष तिवारी)सीधी।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं 6 बार से लगातार सांसद रहे नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की जानकारी लगते ही पूरे कुसमी मन्डल के भा ज पा नेताओ मे शोक की लहर छा गई भा ज पा जिला उपाध्यक्ष एवम कुसमी की जनपद अध्यक्ष हीराबाई सिंह,जिला मंत्री इंद्रप्रकाश गुप्ता(छोटे),कुसमी मंडल अध्यक्ष रामानुज पनाड़िया ने दुःख प्रकट करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है जिला मंत्री इंद्रप्रकाश गुप्ता छोटे ने दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदू भैया सरल,सहज एवम मिलनसार व्यक्तित्त्व के धनी थे उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था उनका अचानक चले जाना पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिनकी कमी पार्टी के लिए खलती रहेगी वहीं शोक व्यक्त करने वालों में  भा ज पा कुसमी मंडल के अन्य पदाधिकारियो मे वरिष्ठ नेता भानू प्रताप सिंह,भा ज पा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के मंडल अध्यक्ष शिवमूरत विश्वकर्मा,मंडल महामन्त्री राजकुमार तिवारी,मंत्री शान्ती सिंह दुआरी,विद्या मिश्रा,राघवेंद्र सिंह (लल्लू),डॉ राजू गुप्ता,सुखेन्द्र वैश्य,सुनील कुमार गुप्ता,हरप्रसाद साहू,कमलनारायण सिंह,सहित अन्य भा ज पा के नेताओ ने शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ