राजेन्द्र उपाध्याय को मिला पुलिस सम्मान

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजेन्द्र उपाध्याय को मिला पुलिस सम्मान



राजेन्द्र उपाध्याय को मिला पुलिस सम्मान


भोपाल। 
जिला अभियोजन अधिकारी भोपाल राजेन्द्र उपाध्याय को होटल जहांनुमा के बेगम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस सम्मान से नवाजा गया। उक्त  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, संचालक खेल एवं कल्याम एडीजी पवन जैन , एडीजी भोपाल जोन ए.साई मनोहर एवं आरकेडीएफ के एमडी श्री सिद्धार्थ द्वारा शाल एवं स्मृयति चिन्हप से उपाध्याय को सम्मानित किया गया। विदित है कि कोरोना काल के दौरान जिला भोपाल में पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो तथा शहादत दिये पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने हेतु पुलिस सम्मान 2021 का आयोजन किया गया था। श्री राजेन्द्र उपाध्याय को सिमी आतंकवादियों को सजा कराने एवं करोना काल में पुलिस अधिकारियों को अपार सहयोग प्रदान करने हेतु  पुलिस सम्मान प्रदान किया गया । उक्त संबंध में संचालक लोक अभियोजन विजय यादव ,संयुक्त संचालक एलएस कदम , प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी म.प्र. श्रीमती मोसमी तिवारी , विशेष लोक अभियोजक श्रीमती मनीषा पटेल, एडीपीओ आशीष त्यागी, संभागीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज त्रिपाठी तथा समस्त भोपाल अभियोजन परिवार द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बधाई दी गयींं। यह जानकारी मीडिया सेल प्रभारी सुश्री दिव्या शुक्ला ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ