ससुराल में गाड़ी से उतरते ही नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़,जानिए क्या बजह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ससुराल में गाड़ी से उतरते ही नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़,जानिए क्या बजह

ससुराल में गाड़ी से उतरते ही नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़,जानिए क्या बजह


नयी नवेली दुल्हन सात फेरे लेकर दुल्हे के साथ जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया लेकिन अभी कुछ वक़्त ही बीते थे कि वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया और दुल्हन वाला कपड़ा उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी।

मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के लवायन गांव में रविवार   के दिन का है।
लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। नियत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची


धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाएं परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर रही थी कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दी। पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई भूत प्रेत बाधा होगा।
झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर वधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ