भाजपा मंडल मड़वास की कार्यसमिति की बैठक संपन्न, दर्जनों लोगों ने लिया सदस्यता

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा मंडल मड़वास की कार्यसमिति की बैठक संपन्न, दर्जनों लोगों ने लिया सदस्यता




भाजपा मंडल मड़वास की कार्यसमिति की बैठक संपन्न, दर्जनों लोगों ने लिया सदस्यता



सीधी।
 दिनांक 31/07/2021 को भाजपा मंडल मड़वास की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन प्रतिभा निजी शिक्षण संस्थान गिजवार मे संपन्न हुई बैठक में संयोजक बूथ अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारी,कार्य समित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद   विधायक  कुँवर सिंह टेकाम ,विशिष्ट अतिथि  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीधी और मण्डल मड़वास के प्रभारी प्रमोद द्विवेदी , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष  डॉ विक्रम सिंह  एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल मड़वास के अध्यक्ष एवं जमुआ नंबर 1 से जनपद सदस्य कृष्ण लाल (छोटू) पयासी  ने किया।

मड़वास  मंडल अध्यक्ष  कृष्ण लाल (छोटू ) पयासी ने स्वागत उद्बोधन दिया तत्पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मण्डल मड़वास के कार्यकर्ताओं का परिचय अतिथियों से करवाया एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीत से प्रभावित हो कर कई युवाओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों सदस्यता ग्रहण करवाई एवं मण्डल अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है उन्होंने ये भी कहा की आज हम मण्डल अध्यक्ष है कल आप मे से ही कोई मण्डल अध्यक्ष बनेगा आप लोग राष्ट्रहित मे कार्य करते रहे भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है आप लोग इसके कार्यकर्ता है मड़वास मण्डल अंतर्गत 70,000 मतदाता है जिनमे से आप लोग बैठक मे आये मण्डल अध्यक्ष ने माना की आप लोगो मे कोई बहुत बड़ी खूबी थी तभी आप लोगो को पार्टी ने पदाधिकारी बनाया है।

मण्डल मड़वास  प्रभारी प्रमोद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति लेकर के परिचय प्राप्त किया एवं कार्यकर्ताओं को देव दुर्लभ कार्यकर्ता बताया एवं उन्होंने कहा कि जो आज भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत में परचम लहरा रही है वो वह सिर्फ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही है, आप जैसे कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


 जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया ।


धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए क्षेत्र के विकास की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी का  एक -एक कार्यकर्ता  भारतीय जनता पार्टी की  पूंजी है, उन्होंने कहा कि आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल से ही भारतीय जनता पार्टी आज पूरे भारत में परचम लहरा रही हैं, क्योंकि आप कार्यकर्ता ही अपने बूथ में लड़ते हैं झगड़ते हैं एवं पूरी श्रद्धा और मेहनत के साथ काम करते हैं उसी का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी के अधिक से अधिक विधायक और सांसद निर्वाचित होकर दिल्ली और भोपाल में आपकी आवाज को पहुंचाते हैं, साथ ही क्षेत्र के समस्त विकास के लिए उन्होंने अस्वस्थ कराया एवं गिजवार रोड का निर्माण कार्य जल्द से जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया ।


इन्होंने लिया भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

 नीरज शर्मा, संतोष बैगा, कमलेश कुशवाहा, बालेंद्र मिश्रा, रजनीश मिश्रा, हरिकेश कुशवाहा, विवेकानंद साहू, रुपेश मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, विनीत शुक्ला, अंकित सिंह, श्याम लाल साहू, शिव प्रसाद जायसवाल  एवं श्रीमती निर्मला पनिका ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल मड़वास के उपाध्यक्ष रोहिणी रमन मिश्रा  के द्वारा किया गया 
 मंडल मड़वास के महामंत्री  राम सुंदर गुप्ता मंडल मड़वास के उपाध्यक्ष  चंद्रमणि पांडे , उपाध्यक्ष डॉक्टर रामकरण कुशवाहा , कोषाध्यक्ष  अखिलेश मिश्रा ,  मंडल मड़वास के मंत्री  धीरज पांडे , मंडल मड़वास के  मंत्री वरुण पांडे ,मंत्री रानी गुप्ता ,मंत्री राज कुमार जयसवाल   जिला कार्य समित सदस्य  कमलेश्वर तिवारी , जोडौरी ग्राम केंद्र के संयोजक मारकंडे मिश्रा 
 मड़वास ग्राम केंद्र के संयोजक  उग्र प्रकाश तिवारी ,बनिया टोला सरपंच हरीश शर्मा ,  गिजवार ग्राम केंद्र संयोजक चंद्र प्रताप सिंह चंदू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष,  विशेष आमंत्रित सदस्य संजय सिंह , हुब्बालाल त्रिपाठी  मझगवां ग्राम केंद्र के संयोजक अंबिका तिवारी , चंद्र प्रताप तिवारी , महखोर ग्राम केंद्र के संयोजक , दिलराज यादव , भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़वास के युवा मोर्चा के सदस्य आकाश मिश्रा ,लवकेश चतुर्वेदी, रोहित मिश्रा ,हरिशंकर शुक्ला, कृष्ण पाल सिंह मोनू ,एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़वास के  समस्त कार्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ