कृषि मंत्री श्री शाही ने योगी आदित्यनाथ की सराहना की

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कृषि मंत्री श्री शाही ने योगी आदित्यनाथ की सराहना की



कृषि मंत्री श्री शाही ने योगी आदित्यनाथ की सराहना की 


वाराणसी/ लखनऊ।

 उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को वाराणसी में कहा कि सपा (समाजवादी पार्टी) और बसपा (बहुजन समाज पार्टी) किसानों की हितैषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव भाजपा को किसान विरोधी बताते हैं। यूपी में धान खरीद के आंकड़े और उससे किसानों को हुआ फायदा यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि मायावती और अखिलेश यादव ने 10 साल के कार्यकाल में जितना काम नहीं किया, उससे ज्यादा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 4 साल में किया है। अभी इस साल की धान खरीद बाकी है।
शाही ने कहा कि मोदी और योगी सरकार अपने काम के दम पर जनता की चहेती बनी हुई है। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद से परे रह कर सबका साथ और सबका विकास की भावना से सिर्फ जनता की सेवा कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि बसपा की सरकार थी तो साल 2007 से लेकर 2012 तक 114 लाख 88 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी गई थी। धान की कीमत के तौर पर 5 सालों 10,850 करोड़ 13 लाख रुपए किसानों को दिए गए। इस खरीदारी का फायदा मात्र 4 लाख 1,845 किसानों को हुआ। यानी सिर्फ सीमित संख्या में किसानों को फायदा हुआ। बसपा के समय में धान खरीद में छोटे किसानों को बिल्कुल भी फायदा नहीं मिलता था। समाजवादी पार्टी की सरकार ने साल 2012 से 2017 के 5 साल के कार्यकाल में 123 लाख 61 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी। किसानों को 17,190 करोड़ 85 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इस खरीदारी का फायदा 14 लाख 87 हजार 519 किसानों को हुआ। वहीं, साल 2017 से अब तक के 4 साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 214 लाख 56 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की। भाजपा सरकार ने किसानों को 37,825 करो? 66 लाख रुपए का भुगतान किया है। अभी 2021-22 की धान खरीद का काम बाकी है। भाजपा सरकार में उत्पादन के साथ ही राज्य की उत्पादकता भी बढ़ी है। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन रत किसानों के सवाल पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बनारस और चंदौली या आसपास के किसी अन्य जिले में कहीं कोई प्रदर्शन हो रहा है। प्रदेश के बॉर्डर पर कुछ लोग बैठ कर गलत तथ्य के आधार पर भ्रांतियां पैदा कर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं। भारत सरकार ने 11 बार बातचीत का प्रयास किया और बार-बार यही पूछा कि क्या कमियां हैं, हम उन्हें दूर करने को तैयार हैं। मगर, वह कमियां नहीं बता पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ