मड़वास मंडल में संपन्न हुआ नमो उपवन कार्यक्रम,सेवा समर्पण अभियान के तहत रोपे गए 71पौधे

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मड़वास मंडल में संपन्न हुआ नमो उपवन कार्यक्रम,सेवा समर्पण अभियान के तहत रोपे गए 71पौधे




मड़वास मंडल में संपन्न हुआ नमो उपवन  कार्यक्रम,सेवा समर्पण अभियान के तहत रोपे गए 71पौधे


रवि शुक्ला,मझौली। 

देश के 75वे स्वाधीनता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने का सिलसिला जारी है जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वे जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक यानी एक पखवाड़े तक सेवा समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन द्वारा पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के 1070 मंडलों में 71 प्रजातियों के 71 पौधे प्रत्येक मंडल में रोपण किए जाने का निर्णय मृत लोगों के स्मिथ में लिया गया। जिसका शुभारंभ विगत दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भोपाल में तथा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा देवास जिले में पौधारोपण कर किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह के मार्गदर्शन में मड़वास मंडल द्वारा यह कार्यक्रम 29 सितंबर को चंदौही डोल ग्राम पंचायत के अमोहरा डोल में विधायक कुमार सिंह के काम के मुख्य अतिथि में संपन्न कराया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी अभ्युदय सिंह राज के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह, नमो उपवन कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं मड़वास मंडल के प्रभारी प्रमोद द्विवेदी, ग्राम पंचायत की सरपंच दयावती सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मृत प्रसिद्ध महापुरुषों के प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया जहां पर वृक्षों की पूजा अर्चना कर 71 पौधे लगाए गए तथा इनके संरक्षण की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल पयासी द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया साथ ही कई आदिवासी परिवारों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया मंडल के उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत के उपसरपंच रोहणी रमण मिश्रा के द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का हल्दी चावल का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। वही क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा भी पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से गीत संगीत के साथ आयोजित किया गया था जिसकी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय प्लेयर कनक द्विवेदी द्वारा निभाई गई जहां पर भजन कीर्तन देशभक्त भोजपुरी के साथ उपस्थित समूह एवं आगनबाडी केंद्र की महिलाओं मोदी के जन्मदिन पर सोहर गीत की भी मनमोहक  प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को पधारे सभी अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया। लास्ट की कड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह द्वारा पौधों के महत्व को बताते हुए कहा गया कि पौधे पर्यावरण संरक्षण के एक महत्वपूर्ण साधन है हम सभी जनों से अपील करते हैं कि अपने पर्यावरण को निर्मल व स्वच्छ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। कार्यक्रम में भंडारा आयोजित कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उपस्थित जनों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। मंच संचालन बारी बारी से रोहणी रमण मिश्रा एवं कनक द्विवेदी द्वारा किया गया।



*स्व निर्मित प्रोजेक्ट प्रदान कर समूह महिलाओं ने किया अतिथियों का सम्मान==


मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं द्वारा स्वनिर्मित प्रोडक्ट साबुन, दिया, मास्क, हैंड वास, किड् पैड, बॉस के स्वनिर्मित बर्तन में एकत्रित कर  प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, कर्मचारी पुरुषोत्तम तिवारी, अखिलेश ,राजीव के साथ उपस्थित अतिथियों को प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया साथ ही समूह एवं आगनवाड़ी की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।


चौकी प्रभारी ने संभाली शांति व्यवस्था की कमान

जहां कार्यक्रम की अन्य संपूर्ण व्यवस्था भाजपा मंडल मड़वास के पदाधिकारी, सदस्य के साथ ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक बड़ी जिम्मेदारी बनाए रखें वहीं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस चौकी प्रभारी मड़वास केदार परौहा स्वयं पुलिस बल के साथ उपस्थित रहकर संभाले रखें इस दौरान चौकी प्रभारी द्वारा भी पौधारोपण किया गया।


*इनकी रही विशेष उपस्थिती


आयोजित नमो उपवन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ यूके श्रीवास्तव, चंद्रपाल सिंह उईके, चंद्रमणि पांडे मारकंडे मिश्रा अखिलेश मिश्रा नीरज पांडे वरुण पांडे जीवन तिवारी मार्तंड चतुर्वेदी आकाश मिश्रा दिलराज यादव मेदनी सिंह परिहार राजकुमार जयसवाल हीरालाल सिंह चंद्र प्रताप तिवारी संतोष तिवारी संजय सिंह विनोद जयसवाल केके मिश्रा लाला शुक्ला गंभीर कोल राज मोहन गुप्ता बृजेंद्र बहादुर सिंह उमेश पांडे आज के साथ खंड स्तर के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जन महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ