समाज हित में ब्राह्मण सेवा संस्थान के कार्य अनुकरणीय: रीती पाठक

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाज हित में ब्राह्मण सेवा संस्थान के कार्य अनुकरणीय: रीती पाठक



समाज हित में ब्राह्मण सेवा संस्थान के कार्य अनुकरणीय: रीती पाठक



भोपाल। 
अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान संगठन समाज हित में लगातार सक्रिय रहकर ब्राह्मण समाज को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हुए समाज को जागरुक, संगठित, ऊर्जित और उत्साहित  करने का काम कर रहा है। साथ ही अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा समाज के अन्य वर्गों की भलाई, उत्थान तथा कल्याण में भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभानेे के साथ गरीब जरूरतमंदों की मदद का काम भी किया जा रहा है। मानवीय मूल्यों एवं उच्चकोटि के संस्कारों से परिपूर्ण ब्राह्मण सेवा संस्थान के यह कार्य निश्चित तौर पर सराहनीय और अनुकरणीय हैं। यह उद्गार सीधी संसदीय क्षेत्र की सांसद रीती पाठक ने शहडोल जिले के ब्योहारी नगर स्थित साईं मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा- वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। यहां यह कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों के लोगों को कंबल वितरण एवं छात्र- छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित करने के लिये अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रतिष्ठित समाजसेवी संतोष उपाध्याय ने की। जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या से पधारे साधु- संत, दिल्ली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी आरएल तिवारी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव रामबदन पांडेय मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रीती पाठक ने आगे कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान को आगे भी समाज हित में अपनी रचनात्मक- संगठनात्मक गतिविधियों को पूर्ण उत्साह एवं ऊर्जा के साथ जारी रखना है ताकि ब्राह्मण समाज की जागरुकता , उत्थान तथा कल्याण के साथ समाज के अन्य वर्गों की भलाई का मार्ग भी प्रशस्त हो सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या से पधारे साधु- संतों, अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष- प्रतिष्ठित समाजसेवी संतोष उपाध्याय, दिल्ली निवासी वरिष्ठ समाजसेवी आरएल तिवारी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव रामबदन पांडेय ने भी प्रभावी व प्रेरक उद्गार व्यक्त किये। समाजसेवी संतोष उपाध्याय एवं आरएल तिवारी ने समाज हित में ब्राह्मण सेवा संस्थान द्वारा पूर्ण मनोयोग से समाजसेवा एवं जन कल्याण का संकल्प एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा समाज के लोगों से इस पुनीत कार्य में सभी प्रकार से सहयोग का आव्हान किया। रामबदन पांडे ने कार्यक्रम के पूर्वार्ध में प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि सभी विद्वान विप्र बंधुओं को सादर अभिवादन करता हूं। सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न कि ब्राह्मण कौन, क्या किसी ब्राह्मण परिवार में जन्म लेने मात्र से ही हम ब्राह्मण हो सकते हैं,मेरा मत है नहीं हमारा श्रेष्ठ कर्म ही हमें पूजनीय बना कर ब्रह्मणत्व प्रदान करता है, हमारी सनातन संस्कृति हमें विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो, धर्म की जय हो जैसी विश्व बन्धुत्व की भावना का ज्ञान कराती है। तो अन्य वर्गों केे लोगों के के प्रति भी हमारी सौजन्यता, सदाशयता एवं अपनापन की भावना कायम रहनी चाहिये। जब सब वर्ग समुदाय के लोग इस संसार में  रहेंगे और हमारे आचरण के कारण हम सब समाज में पूजे जायेंगे तभी हम एक सुंदर स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। ब्योहारी क्षेत्र के युवा समाजसेवी- ग्राम साखी निवासी धीरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग, महिलाएं, युवा छात्र- छात्राएं तथा समाज के अन्य वर्गों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ