जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पुलिस चौकी खड्डी का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पुलिस चौकी खड्डी का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन




जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पुलिस चौकी खड्डी का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन



  जनता के दुख दर्द से चुरहट विधायक को कोई सरोकार नहीं - लाल चंद गुप्ता
*गुलाब सागर कुंवर अर्जुन सिंह द्वारा दी गई क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि-कमलेश्वर द्विवेदी


       सीधी।
भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी डीजल पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा पुलिस चौकी खड्डी का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया गया। सुबह 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चले आंदोलन में कुशमहर से लेकर रतवार तक एवं पोड़ी करौदिया से लेकर चंद्रेह तक के सभी ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों से हर जाति वर्ग के लोग सम्मिलित हुए।आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि खड्डी अंचल का क्षेत्र कुंवर अर्जुन सिंह का प्रिय क्षेत्र रहा है ।उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह जब 1957 में मझौली से पहला विधानसभा चुनाव लड़े थे तब यह क्षेत्र उसी में आता था। उन्होंने कहा कि गुलाब सागर बांध के शिलान्यास के दौरान कुंवर अर्जुन सिंह ने कहा था कि जब मैं मझौली से विधायक था और पैदल यहां से निकला था तब दो पहाड़ों के बीच में महान नदी को देखकर मैंने सोचा था कि यहां पर एक बांध बन जाएगा तो आसपास के गांव में सिंचाई की सुविधा हो जाएगी। श्री द्विवेदी ने कहा कि इस क्षेत्र से मैं भी तीन बार विधायक रहा इस दौरान जनता का अपार आशीर्वाद हमें मिलता रहा ।उन्होंने कहा कि कुंवर अर्जुन सिंह के कार्यकाल में विकास कार्य में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केबल विकास के लिए चर्चा होती थी।उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह सबको एक साथ बैठाकर क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा करते थे लेकिन अब राजनीति में पहले जैसा आदर्श नहीं रह गया। आंदोलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में साजिश के तहत राजस्व रिकार्ड में आबादी दर्ज नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि चुरहट के विधायक द्वारा बदले की भावना से काम किया जा रहा है‌। विधायक द्वारा लोगों की पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा दिलाया जा रहा है।श्री गुप्ता ने कहा कि हनुमानगढ़ ग्राम पंचायत में बरसों पहले आदिवासियों को जमीन के पट्टे दिए गए थे लेकिन कब्जा उन्हें आज तक नहीं मिला। आदिवासियों की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इन भू माफियाओं को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विधायक सरदिंदु तिवारी को जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहां की शरदेंदु तिवारी से जनता का विश्वास टूट चुका है। आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों की वजह से आज समाज का हर तबका काफी त्रस्त एवं परेशान है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस से लेकर खाने पीने की चीजें आसमान छू रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई कंट्रोल करने में पूर्ण रूप से असफल है। उन्होंने कहा कि यह खड्डी का जन आंदोलन संघर्ष का शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी गरीबों पर और अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। आगामी 21 अक्टूबर को सीधी में भी कांग्रेस पार्टी का विशाल जन आंदोलन होने जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने खाद बीज की परमिट बनाने में किसानों की जमीन बंधक बनाने की मध्य प्रदेश शासन के  तुगलकी फरमान का विरोध करते हुए कहा कि किसानों की जमीन भाजपा गिरवी करके किसानों को अपना गुलाम बनाने की साजिश कर रही है। आंदोलन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारिका प्रसाद दुबे, वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह, विनोद वर्मा एडवोकेट, जनपद अध्यक्ष केडी सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ,आनंद मंगल सिंह, रंजना मिश्रा एवं रोहित मिश्रा ने भी संबोधित किया‌। क्षेत्रीय वक्ताओं में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष पं. बाला प्रसाद शास्त्री,छोहन साकेत हनुमानगढ़, मोहम्मद साबिर खान चुरहट, शिवबालक कोल मगरोहर, वंश बहादुर सिंह बजरंगढ़, राजेंद्र शुक्ला कुशल पैपखरा, प्रदुमन सिंह सरपंच कठार, अतुल सिंह खड्डी कला, शिव प्रताप सिंह कठार, धनपत साकेत धनहा, शिवमंगल पटेल चुरहट ,राजेंद्र बहादुर सिंह रिमारी, यज्ञ शरण तिवारी अहिरान टोला ,राम भुवन यादव उमरिहा, मकसूदन प्रसाद शुक्ला जमुनियहा, रामकली बैगा करौंदिया, पंडित बृजेश द्विवेदी खड्डी खुर्द, सुखी नंद गुप्ता खड्डी कला, कौशल प्रसाद बैश रिमारी एवं राजेश कोल धनहा। ज्ञापन पत्र का वाचन वरिष्ठ नेता भारत सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने  किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश मिश्रा ,गोमती प्रसाद पांडे, दान बहादुर सिंह, नीलम सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, अरविंद तिवारी ,राजकुमार सिंह खैरा, प्रदीप दीक्षित मझौली, रामविलास पटेल, डॉ महेंद्र तिवारी ,कृष्ण गोपाल पांडे, सरदार अजीत सिंह ,विजय सिंह लकोड़ा, कमलेंद्र सिंह डब्बू, आईटी सेल अध्यक्ष पंकज सिंह, उत्सव सिंह टिंकू, अरुण सिंह चिंटू, अमरनाथ जयसवाल, संदीप उपाध्याय दादू ,ओंकार सिंह करचूली ,इंद्र बली सिंह मझौली ,कमलेश्वर सिंह चुरहट, राम दुलारे चतुर्वेदी, राणा प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह कमरजी, तेज बहादुर सिंह, कामता सिंह ,गुलाब सिंह धनहा, केदार सिंह मोहनी, मंगल सिंह उदय सिंह विष्णु चौबे कुशमहार, अशोक साहू खड्डी खुर्द, महेंद्र मिश्रा सतोहरी ,रिंकू बहेलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार रामपुर नैकिन द्वारा ज्ञापन लेकर यथाशीघ्र जनसमस्याओं के निराकरण की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
    *कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने ली यूथ कांग्रेस की सदस्यता*-पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया से प्रभावित होकर बड़ी संख्या मेंनवयुवक साथियों ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू के हाथ युथ कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण किए‌‌। जिनमें पुष्पराज सिंह अंजू अविनाश सिंह, शुभम सिंह, शान सिंह, प्रकाश सिंह ,वीरेंद्र सिंह, शिवम तिवारी, पंकज सिंह, रुकमणी रमण प्रताप सिंह, शिवम सिंह, अंशुमान सिंह, सुनील सिंह, आदित्य सिंह, संतोष साकेत ,अनूप सिंह, अमित सिंह ,अंकुल सिंह एवं अमित तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ