सीधी: त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22,पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए विकासखण्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22,पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए विकासखण्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

सीधी: त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22,पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए विकासखण्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


सीधी।
       कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) मुजीबुर्रहमान खान द्वारा आदेश जारी कर त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए नियुक्त किये गये रिटर्निंग अधिकारियों के सहयोग हेतु विकासखण्डों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 

          जारी आदेशानुसार विकासखण्ड सीधी के लिए विनायक द्विवेदी सहायक यंत्री, रामाश्रय पटेल उपयंत्री, श्रवण चतुर्वेदी उपयंत्री, आर.एस. गुप्ता प्र. सहायक यंत्री, सरिता सिंह सहायक यंत्री ग्रा.या.सेवा जनपद पंचायत सीधी, दीपेन्द्र सिंह तिवारी ना. तहसीलदार तहसील गोपद बनास एवं जय सिंह व. कृषि विकास अधिकारी कृषि विभाग सीधी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड रामपुर नैकिन के लिए मनोज कुमार मिश्रा उपयंत्री नहर उप संभाग क्र-1 रामपुर नैकिन, अमृता सुमन ना. तहसीलदार तहसील रामपुर नैकिन, शिवानन्द शुक्ला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना चुरहट क्र. 2, मणिराज सिंह बागरी ना. तहसीलदार (प्रभारी तहसीलदार) तहसील चुरहट, विवेकानन्द तिवारी अनुविभागीय अधिकारी सिहावल नहर उप संभाग क्र 1 रामपुर नैकिन, आशीष तडीयाल अनु. अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा चुरहट, रामबालक गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उप संभाग चुरहट एवं सावन कुमार सोनी अनुविभागीय अधिकारी बाणसागर लोवर सिहावल नहर उप संभाग चुरहट को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड मझौली अंतर्गत डी.एन. मिश्रा अनु. अधिकारी जल संसाधन मझौली, सुश्री स्तुति गौतम अनु. अधिकारी लोक निर्माण विभाग मझौली, रोहित सिंह परिहार ना. तहसीलदार उप तहसील मड़वास, पुरूषोत्तम बागरी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग मझौली, जानकी प्रसाद पाण्डेय विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सा सेवाएं मझौली, ए.पी. नामदेव पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सालय मझौली एवं शिवशंकर त्रिपाठी गौतम अनु. अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मझौली को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड सिहावल अंतर्गत अंकित रस्तोगी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सिहावल, रमेश सिंह सहायक यंत्री, एस.एस. तिवारी उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सिहावल, रामदेव साकेत ना. तहसीलदार तसहील सिहावल, आंचल अग्रहरी ना. तहसीलदार (प्रभारी तहसीलदार) तहसील बहरी, हिमांशु शुक्ला ना. तहसीलदार तहसील बहरी, ओम प्रकाश प्रजापति उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सिहावल एवं मगलेश्वर द्विवेदी उपयंत्री लोक निर्माण विभाग उपखण्ड बहरी को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत महेश प्रताप सिंह अनु. अधिकारी कृषि विभाग कुसमी, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा आर.एस.ई.ओ. कृषि विभाग कुसमी, डी.पी. सिंह बी.ई.ओ. खण्ड शिक्षा कुसमी, अरूण सिंह अनु. अधिकारी जल संसाधन विभाग कुसमी, आर.बी. नागर एस.डी.ओ. आर.ई.एस. कुसमी, प्रशान्त सिंह पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी पशु चिकित्सालय कुसमी एवं राजेन्द्र नर्रे उपयंत्री जनपद पंचायत कुसमी को नियुक्त किया गया है।

           नियुक्त किये गये उक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी, रिटर्निग अधिकारी के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगें। नाम निर्देशन पत्रों के प्राप्त करने आदि कार्यों के लिए क्लस्टर/ग्राम पंचायतों का आवंटन आदि के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अपने स्तर पर पृथक से आदेश प्रसारित किये जावेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ