भारत के इन राज्यों पर चेलगी शीतलहर,मौसम विभाग ने कहा घर से बाहर न निकले

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत के इन राज्यों पर चेलगी शीतलहर,मौसम विभाग ने कहा घर से बाहर न निकले



भारत के इन राज्यों पर चेलगी शीतलहर,मौसम विभाग ने कहा घर से बाहर न निकले


उत्तर भारत में ठंड रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को दिल्ली में सीजन की दूसरी सबसे सर्द सुबह रही। वहीं पहाड़ की बर्फीली हवाएं भी राजधानी पहुंच गई है। मौसम विभाग ने दो दिनों तक घर से बाहन नहीं निकलने को कहा है।


आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी दिशा से चल रही हवा अब उत्तर-पश्चिमी हो गई। इससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर शुरू होगी। मौसम विभाग ने कहा, तीन जनवरी तक इन राज्यों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।हिमाचल प्रदेश में तापमान जमाव बिंदु से नीचेहिमाचल प्रदेश केलंग, कल्पा, कुफली, मनाली, भुंतर और सोलन में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। एक और दो जनवरी को बारिश और हिमपात की आशंका है। गुरुवार को केलंग में माइनस 12.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

कश्मीर में बर्फबारीनए साल से पहले सप्ताह कश्मीर में जमकर बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक हिमपात होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं जम्मू में हल्की बरसात भी हो सकती है। गुरुवार को यहां आसमान साफ रहा है। हालांकि ठंड लगातार बढ़ रही है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान

इधर स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान व निकोबार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्यम भारत के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में शीत लहर की स्थिति रहेगी। पश्चिमी हिमालय में 4 जनवरी से बारिश और बर्फभारी की गतिवधियां बढ़ने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ