नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का विशाल वाहन काफिले के साथ भव्य स्वागत, चुरहट विधायक ने कहा कांग्रेस मुक्त सीधी, विजन पर कार्य करें सभी मोर्चा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का विशाल वाहन काफिले के साथ भव्य स्वागत, चुरहट विधायक ने कहा कांग्रेस मुक्त सीधी, विजन पर कार्य करें सभी मोर्चा



नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  का विशाल वाहन काफिले के साथ भव्य स्वागत, चुरहट विधायक ने कहा कांग्रेस मुक्त सीधी, विजन पर कार्य करें सभी मोर्चा

 सीधी।
कांग्रेस हार की बौखलाहट के कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अस्थाई तौर पर रोकने में सफल हुई, जिसका जनता सबक सिखायेगी। कांग्रेस का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस केवल बंटाढार का पर्याय बन चुकी है। पार्टी के सभी मोर्चा सेवा ही संगठन के माध्यम से कांग्रेस मुक्त सीधी के लक्ष्य पर कार्य करें। 
उक्त आशय के विचार भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने नवनियुक्त युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू के नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूजा पार्क के प्रांगण में सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
चुरहट विधायक श्री तिवारी ने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्ष श्री मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मेला, विधायक कप सहित अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों से जोड़ें। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति करती है। कांग्रेस के कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल में वीपीएल सूची से गरीबों का नाम काटना, तबादला उद्योग और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आयशा अवार्ड के लिए इनके पास पैसे थे, किंतु गरीबों के लिए संबल योजना के लिए पैसे नहीं थे। 
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रवाद सुशासन और अंत्योदय पर कार्य करें। जिले में अजेय और अभेद्य संगठन खड़ा करें। 
इस अवसर पर नव नियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं आप सभी की आकांक्षा पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा। 
इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके पूर्व कार्यक्रम को युवा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जन भागीदारी पूर्व अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के वरिष्ठ नेता मार्तंड चतुर्वेदी और आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अखिलेश पांडे ने किया। 

♦️ *निकाली गई विशाल वाहन रैली*

इसके पूर्व विशाल वाहन काफिले के साथ मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा का रामपुरनैकिन, चुरहट, पटपरा और सीधी मंडल द्वारा जगह जगह शानदार स्वागत किया गया। मंडलों में अनेक स्थानों पर नुक्कड़ सभा भी आयोजित हुई। बाद में विशाल वाहन काफिला नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय पूजा पार्क में सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से मोर्चे के प्रदेश मंत्री राम कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ. विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द सिंह परिहार, देव कुमार सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, मनोज भारती, जिला महामंत्री विवेक कोल, डा. मनोज मिश्रा, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुसराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, नीलम पाण्डेय, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष में पूनम सोनी, राकेश मौर्य, चंद्रपाल उइके, आगा मसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, अनीता सिंह, अखिल सिंह चौहान, अजीत सिंह चंदेल लल्ला, मनोज तिवारी, अमित सोनी, पुष्पराज सिंह चौहान, मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह, ऊमा तिवारी, किरण सिंह सहित जिला, मोर्चा और मण्डल के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ