सीधी: धौहनी विधायक ने गिजवार व दादर में उप स्वास्थ्य केंद्रों की रखी आधारशिला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी: धौहनी विधायक ने गिजवार व दादर में उप स्वास्थ्य केंद्रों की रखी आधारशिला



सीधी: धौहनी विधायक ने गिजवार व दादर में उप स्वास्थ्य केंद्रों की रखी आधारशिला



मझौली। आज 29 जनवरी 2022 दिन शनिवार को मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत स्वीकृत पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों में दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का भूमपूजन क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा किया गया जिनकी लागत लगभग 50 -50 लाख रुपए की है। उक्त कार्यक्रम धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी इंद्र शरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़वास कृष्ण लाल छोटू पयासी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीधी डॉक्टर एलजे गुप्ता, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश तिवारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक द्वारा कहा गया की समाज की मूलभूत सुविधा शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है यदि यह दो व्यवस्था सुनियोजित ढंग से संचालित रहेगी तो क्षेत्र का हर संभव विकास हो सकेगा। हमने मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 5 उप स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध कराएं हैं साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रयास कर रहा हूं समय रहते क्षेत्र में समुचित शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करूंगा। बस इसके लिए आप लोगों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होता रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मडवास भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रोहिणी रमन मिश्रा, कोषाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, महामंत्री राम सुंदर गुप्ता, आदि के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं महिला पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ