विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव में नामांकन पत्र में चल अचल संपत्ति की दी पूरी जानाकरी, जानिए कितनी है

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव में नामांकन पत्र में चल अचल संपत्ति की दी पूरी जानाकरी, जानिए कितनी है


विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव में  नामांकन पत्र में चल अचल संपत्ति की दी पूरी जानाकरी, जानिए कितनी है 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन किया है। इस दौरान उन्होंने नामांकन पत्र में अखिलेश यादव ने अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी है।

जिसमें उन्होंने अपने और पत्नी बच्चों को मिलाकर कुल 40 करोड़ की संपत्ति दर्शायी है। खास बात ये है कि इससे कहीं ज्यादा दौलत तो उनके कई उम्मीदवारों ने घोषित की है।

अखिलेश यादव के पास कुल चल संपत्ति महज 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 654 रूपये की है। उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 76 लाख 84 हजार 986 रुपये की चल संपत्ति है। बेटी अदिति यादव के पास 10 लाख 39 हजार 410 रुपये की चल संपत्ति है। इस तरह तीनों की चल संपत्ति को जोड़ दें तो ये रकम 13 करोड़ 30 लाख 95 हजार 41 रुपये पहुंचती है।

अचल संपत्ति के मामले में अखिलेश के पास 17 करोड़ 22 लाख 858 रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 9 करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्ति है। इस तरह दोनों के पास कुल अचल संपत्ति 26 करोड़ 83 लाख 99 हजार 776 रुपये की ही है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ दें तो अखिलेश यादव ने कुल 40 करोड़ 14 लाख 94 हजार 817 रुपये की अपनी संपत्ति घोषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ