6 नाबालिक लड़को ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ डेढ़ महीने तक करते रहे दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

6 नाबालिक लड़को ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ डेढ़ महीने तक करते रहे दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा



6 नाबालिक लड़को ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ डेढ़ महीने तक करते रहे दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा


 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म करने के 6 आरोपियों की उम्र 6 से 13 वर्ष है।
आरोपी नाबालिग लड़के उसके चचेरे भाई, करीबी रिश्तेदार व उनके दोस्त हैं। नाबालिग मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने एक मोबाइल जब्त किया है, जिसमें बहुत सारे पोर्न साइट के लिंक मिले हैं। यह मोबाइल ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नाबालिग एक बच्चे को दिया गया था। पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिला अंतर्गत गांधी नगर थाना की है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी नाबालिग आरोपी मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के साथ पिछले डेढ़ महीने से दुष्कर्म कर रहे थे। परिजनों को इसकी जानकारी तब लगी, जब लड़की को पेट में दर्द होना शुरू हो गया। बालिका ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी तब उसके होश उड़ गए। पीड़ित लड़की का संयुक्त परिवार है। परिवार के सभी बच्चे हमेशा साथ में खेला करते थे। यह सब कुछ कब हुआ घर के बड़े बुजुर्गों को पता ही नहीं चला। परिजनों द्वारा नाबालिग बच्ची से बार-बार पूछताछ की गई तब जानकारी मिली कि यह सब कुछ डेढ़ महीने से चल रहा था। लड़की के परिजनों ने शुक्रवार को इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।

गांधीनगर टीआई अलरीक लकड़ा ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34-IPC, 506-376(2)(n)-IPC, 376AB, 376 DB, 5m-CHL, 5n-CHL, 6-CHL के तहत अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित की मां-दादी परिवार के दबाव में रिपोर्ट वापस लेने गांधीनगर थाना आई थीं, जहां से उन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया। बालिका का मेडिकल चेकअप व अन्य कार्रवाई पुलिस कर रही है। परिजनों ने पुलिस को एक मोबाइल दिया है, जिसे आरोपियों में सबसे बड़ा 13 साल का लड़का रखता था। मोबाइल में ढेरों अश्लील वीडियो व इंटरनेट के जरिए पोर्न साइट्स पर जाने के लिंक मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।





क्रेडिट:Live हिंदुस्तान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ