क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का सबूत है?कानून मंत्री ने बताया

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का सबूत है?कानून मंत्री ने बताया


क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का सबूत है?कानून मंत्री ने बताया



आधार कार्ड पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक या किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार जरूरी हो गया है। लेकिन संसद में एक सवाल का जवाब दते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

ऐसे में आधार कार्ड को नागरिकाता का प्रमाण मानने वालों को जवाब मिल गया है। क्योंकि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने साफ कर दिया है कि, जिसके पास आधार कार्ड नहीं है वो भी भारतीय है।

संसद में कांग्रेस के सदस्य के मुरलीधन, बेनी बेहानन, टी एन प्रथपन और ए चेल्लाकुमार ने लिखित प्रश्न पूछा कि, क्या आधार कार्ड नागरिकता को प्रमाणित करता है। इसके लिखित जवाब में कानून मंत्री ने विस्तृत तर्क देते हुए कहा कि, सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस केएस पुट्टास्वामी की याचिका पर जो फैसला दिया था उससे साबित होता है कि, आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है।

केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इन दोनों जरूरी दस्तावेजों को 31 मार्च 2022 तक लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं EPFO ने भी पीएफ अकाउंट में आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ