Budget 2022: वित्त मंत्री ने बजट किया पेश, जानिए क्या हुआ सस्ता किन वस्तुओं पर बढ़ेगी कीमत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Budget 2022: वित्त मंत्री ने बजट किया पेश, जानिए क्या हुआ सस्ता किन वस्तुओं पर बढ़ेगी कीमत



Budget 2022: वित्त मंत्री ने बजट किया पेश, जानिए क्या हुआ सस्ता किन वस्तुओं पर बढ़ेगी कीमत



आज मंगलवार की सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने संसद भवन पहुंची। उन्होंने सुबह 11 बजे से 12 बजकर 33 मिनट तक बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों, किसानों, महिलाओं, व्यपारियों, स्टूडेंट्स, SC-ST वर्ग और कई अन्य लोगों सौगाते देते हुए बड़े ऐलान किए।

उन्होंने इस दौरान कई चीजे सस्ती होने का जिक्र भी किया। चलिए एक नजर डालें इस पर कि, आज के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा ?

आज के बजट में क्या हुआ सस्ता :

दरअसल, हर साल बजट पेश किया जाता है। इसके बाद सालभर का हिसाब किताब उस बजट के मुताबिक ही चलाय जाता है। इस साल की शुरुआत में कुछ चीजे जहां, महंगी हुई थी। वहीं, अब इस बजट के पेश होते ही कुछ चीजे सस्ती होने की बात भी सामने आई है। जी हां, बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न प्रकार की करों में छूट देने की बात कही है। जिसका असर सीधे-सीधे वस्तुओं की कीमतों पर होने वाला है और इसी के चलते यह वस्तुए सस्ती हो जाएंगी। इन वस्तुओं में घर-घर में उपयोग होने वाला सामान भी शामिल है।

करों में कटौती से कम होंगी इनकी कीमतें :

चमड़ा, जूते-चप्पल, बटन, जिपर, लाइनिंग मैटेरियल, कपड़ा, पैकेजिंग के डिब्बे आदि की कीमतों में गिरावट दर्ज होगी।

विदेशी मशीनें और इलेक्ट्रानिक समान आदि की कीमतों में गिरावट दर्ज होगी।

कृषि से संबंधित उपकरण की कीमतों में गिरावट दर्ज होगी।

मोबाइल फोन, मोबाइल फोन चार्जर, मोबाइल फोन के लिए कैमरा और लेंस के साथ ही कैमरे, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सस्ते हो जाएंगे।

रत्न और हीरे के आभूषण सस्ते हो जाएंगे।

वियरेबल उपकरण, ईयरफोन और ईयरबड्स जैसे उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर के घरेलू निर्माण की सुविधा के लिए सीमा शुल्क दरों को अंशांकित किया जाएगा।

मोबाइल फोन के चार्जर के ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे, मोबाइल कैमरा मॉड्यूल के कैमरा लेंस और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी जाएंगी।

फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड, हींग, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहल, एसिटिक एसिड, सेलुलर रत्न पत्थर एवं हीरे के आभूषण और स्टील स्क्रैप सस्ते हो जाएंगे।

करों में बढ़त दर्ज होने से बढ़ेंगी इनकी कीमतें :

बजट के तहत कई प्रोडक्ट्स पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के करों में वृद्धि भी की गई है। जिससे उनकी कीमतों में बढ़त दर्ज की जाएंगी।

विदेशी छाते (Umbrella) की कीमतें बढ़ेगी।

नकली आभूषण की कीमतें बढ़ेगी।

एकल या एकाधिक लाउडस्पीकर की कीमतें बढ़ेगी।

हेडफोन और इयरफोन की कीमतें बढ़ेगी।

इलेक्ट्रानिक खिलौनों के पार्ट्स की कीमतें बढ़ेगी।

स्मार्ट मीटर, सोलर सेल,सोलर माड्यूल, एक्स-रे मशीन की कीमतें बढ़ेगी।

LED लाइट की कीमतें बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ