MP:महादेव का दर्शन करने जा रहे थे युवक,टाइगर सामने आया तो पेड़ पर चढ़ गए दोनों वनकर्मी

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP:महादेव का दर्शन करने जा रहे थे युवक,टाइगर सामने आया तो पेड़ पर चढ़ गए दोनों वनकर्मी



MP:महादेव का दर्शन करने जा रहे थे युवक,टाइगर सामने आया तो पेड़ पर चढ़ गए दोनों वनकर्मी



मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में अचानक टाइगर के सामने आ जाने से दो युवक बाइक छोड़ पेड़ पर चढ़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि यह दोनों युवक धार्मिक महत्व के स्थल झलारिया महादेव के दर्शन करने जा रहे थे।

इसी दौरान अचानक उनके सामने टाइगर आ गया था।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि घटना सत्य है, लेकिन पेड़ पर चढ़े दोनों युवक वनकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि झलारिया महादेव स्थान में भगवान भोलेनाथ की दुर्लभ प्रतिमा और रमणीक स्थान है। इनका दर्शन साल में केवल एक बार होता है। इस दिन झलारिया महादेव के दर्शन करने की इजाजत रहती है, इसीलिए यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।
उत्तम कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के आने के कारण पार्क प्रबंधन द्वारा जगह-जगह वनकर्मियों को तैनात किया गया था। उसी दौरान जब टाइगर अचानक झलारिया महादेव जाने वाले मार्ग में आ गया, तो वहां तैनात वनकर्मी पेड़ में चढ़ गये। पूर्ण वयस्क यह वनराज मार्ग पर काफी देर तक चहल-कदमी करता रहा और मार्ग में ही आराम फरमाने लगा। इस बीच कई वाहन वनराज के वहां से हटने का इंतजार करते रहे। वनराज के जंगल में चले जाने के उपरांत पेड़ में चढ़े वनकर्मी नीचे उतरे और वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इन वाहनों से जा रहे श्रद्धालुओं ने इसका विडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ