सीधी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ठोंगा और पोड़ी में किया पौधरोपण

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ठोंगा और पोड़ी में किया पौधरोपण



सीधी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ठोंगा और पोड़ी में किया पौधरोपण 


 पर्यावरण हमारी साझा धरोहर इसकी  सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी
------
सीधी।
पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेश शासन के निर्देश पर सीधी जिले में भी अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। अंकुर अभियान को सफल बनाते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव द्वारा ठोंगा और पोड़ी में व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कुसमी की प्रधान हीराबाई सिंह, उपखण्ड अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल, कुसमी आर के सिन्हा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी, प्रवीण तिवारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों , कर्मचारियों, स्वसहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीण जनों द्वारा पौधरोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा 1 मार्च से 5 मार्च तक अंकुर अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को वृक्षारोपण के लाभ समझाना है।

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

 इस अवसर पर कलेक्टर श्री खान ने कहा कि प्रदेश शासन के निर्देश पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से ही यह अभियान सफल होगा। कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है और इसकी सुरक्षा और संवर्धन हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि वह अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी सुरक्षा अवश्य करें। कलेक्टर ने कहा कि पौधे लगाने से भी महत्वपूर्ण उनकी सुरक्षा करना है, इसलिए जो भी पौधे लगाएं उनकी सुरक्षा अवश्य करें।

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें👇
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ों के बिना इस जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। पेड़ हमें जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा हमारे जीविकोपार्जन में भी हमारी मदद करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन के शुभ अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए, इससे भावी पीढ़ी को भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पैदा होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को महिला अपराधों के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें। ऐसे घटनाओं की जानकारी प्राप्त होने पर अपने नजदीकी थानों को सूचित करें। उन्होंने नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अत्याचारों तथा घरेलू हिंसा के प्रति सजग रहने के लिए कहा है।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आजीविका मिशन की महिलाओं से चर्चा की गई। महिलाओं ने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद वह आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जैविक खेती तथा वृहद पैमाने पर हल्दी की खेती की जा रही है।

कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण दानव पहाड़ी ठोंगा को विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर पूर्व में भी पौधरोपण कर लगभग 2300 पौधे लगाए गए थे, जिनमे से अधिकतर सुरक्षित हैं। आज 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया है। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आजीविका मिशन की सदस्यों को दी गई है। यहाँ सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण भी प्रगतिरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ