बेटी और पति के साथ भाई की शादी के लिए मुंबई पहुची बहन रिद्धिमा, रोशनी से जगमगा उठा बांद्रा हाउस वास्तु

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बेटी और पति के साथ भाई की शादी के लिए मुंबई पहुची बहन रिद्धिमा, रोशनी से जगमगा उठा बांद्रा हाउस वास्तु



बेटी और पति के साथ भाई की शादी के लिए मुंबई पहुची बहन रिद्धिमा, रोशनी से जगमगा उठा बांद्रा हाउस वास्तु


मुंबई। बी-टाउन के गलियारों में इस समय बस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे हैं। चार साल पहले शुरु हुआ रणबीर और आलिया का रिश्ता इस हफ्ते अपने अगले पड़ाव पर कदम रखने को तैयार है। कपूर खानदान के लाडले की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पोते की शादी से पहले कृष्णा राज हाउस और RK स्टूडियो दुल्हन की तरह सज गया है। शादी के आउटफिट से लेकर बर्तन तक वेन्यू में पहुंच गए हैं।

वहीं अब इस बड़े और खास दिन से पहले रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, पति भरत साहनी और बेटी समारा के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। मंलगवार शाम तीनों को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए पैपराजी ने मीडिया कैमरों में कैद किया। इस दौरान रिद्धिमा डार्क ग्रीन आर्मी प्रिंट ड्रेस के साथ ब्लैक जैकेट कैरी की थी जिसमें वह स्टाइलिश लग रही थीं।

वहीं भरत और समारा कैजुअल लुक में दिखे। रिद्धिमा और भरत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी किया। रिद्धिमा के चेहरे पर भाई की शादी की खुशी नजर आ रही है।


सोमवार को रणबीर का बांद्रा हाउस वास्तु रोशनी से जगमगा उठा। मीडिया की चकाचौंध से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल को सफेद पर्दे से ढका जा रहा था।

रणबीर और आलिया की शादी के साथ उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स भी काफी खास होने वाले हैं। आलिया और रणबीर की शादी से पहले उनके मेहंदी और संगीत का फंक्शन आरके स्टूडियो में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले भट्ट और कपूर फैमिली आरके हाउस चेंबूर में ऋषि कपूर की याद में एक खास पूजा रखने वाली हैं। कपूर परिवार ऋषि कपूर के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ये पूजा रखेगा। ऋषि कपूर की 30 अप्रैल 2022 को दूसरी डेथ एनिवर्सरी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ