संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, 40 दिनों का शोक घोषित

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, 40 दिनों का शोक घोषित



संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, 40 दिनों का शोक घोषित


सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।


नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान का निधन हो गया है। यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने इसकी पुष्टि की है। राष्ट्रपति जायद अल नहयान 73 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
सरकार की ओर से जायद अल नहयान के निधन पर 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके अलावा देश के सभी निजी और सरकारी सेक्टर्स में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। दुबई मीडिया ऑफिस की ओर से राष्ट्रीय शोक के ऐलान की जानकारी दी गई है।

शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान 3 नवंबर, 2004 से देश के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के तौर पर कामकाज संभाल रहे थे। उससे पहले उनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नहयान राष्ट्रपति थे। वह 1971 से नवंबर, 2004 तक देश के मुखिया थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति थे और आबू धाबी के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख खलीफा ने अपने कार्यकाल में यूएई और आबू धाबी के प्रशासन को पुनर्गठित करने में अहम भूमिका अदा की थी और कई सुधारों को लागू किया था। उनके कार्यकाल में ही यूएई ने इतना विकास किया कि दूसरे देशों के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे।




क्रेडिट: Live हिंदुस्तान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ