नगरीय निकाय चुनाव: मध्यप्रदेश के CM एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीधी में की जनसभा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नगरीय निकाय चुनाव: मध्यप्रदेश के CM एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीधी में की जनसभा




नगरीय निकाय चुनाव: मध्यप्रदेश के CM एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सीधी में की जनसभा

 सीधी
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कल सीधी जिला मुख्यालय में नगरीय निकाय चुनावों के परिपेक्ष में सीधी सांसद रीति पाठक, भाजपा के जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान एवं जिले के भाजपा के विधायकों की उपस्थिति में अपनी एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति पद पर जनजाति का व्यक्ति पहुंचेगा। ये प्रसन्नता और गौरव का विषय है कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति होंगी। हम सभी इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं। श्री चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास के काम रोककर कमलनाथ ने पहले जनता को निपटाया, तो जनता ने भी उन्हें कुर्सी से उतार कर निपटा दिया। कमलनाथ अब अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस की हार का ठीकरा उनके सिर फोड़ रहे हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सीधी मिनी स्मार्ट सिटी है, सीधी के विकास के लिए मेरे पास धन की कोई कमी नहीं है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहनिया गुढ़ पहाड़ में सुरंग का काम अंतिम चरण में है, इससे रीवा और सीधी की दूरी 20 किमी कम हो जायेगी। जिला चिकित्सालय के 75 बिस्तर को 300 बिस्तर का कर दिया गया है। हम केवल सरकार नहीं चला रहे हैं। हम स्कूल कॉलेज स्कूल पुल रोड बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे, सुरंग बनाएंगे पीने का पानी लाएंगे लेकिन हम लेकिन हम जनता की जिंदगी भी बनाएंगे। विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस ने कभी विकास नहीं किया, बल्कि गरीब भाई-बहनों के कल्याण की योजनाएं बंद कर दी थीं। हमने संबल सहित उन सभी योजनाओं को फिर से शुरू किया है, जो गरीबों के कल्याण की हैं। 
उन्होंने अंत में कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है, राष्ट्रहित सर्वोपरि है और मां भारती की सेवा के लिए हम अपना सर्वस्व कुर्बान करने को तैयार हैं। विकास एवं गरीब कल्याण के कार्यो की धनराशि केंद्र व राज्य सरकारें भेजती हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे निकायों द्वारा कराया जाता है। इसलिए स्थानीय निकाय में भाजपा के जनप्रतिनिधि होंगे तो इन्हें गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ