जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,मीडिया से सुनैना सिंह ने कही ये बड़ी बात

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,मीडिया से सुनैना सिंह ने कही ये बड़ी बात



जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ,मीडिया से सुनैना सिंह ने कही ये  बड़ी बात



 मझौली,रवि शुक्ला।

 प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज 6 अगस्त 2022 दिन शनिवार को शुभ मुहूर्त पर भारतीय संस्कृति अनुसार मझौली जनपद कार्यालय के प्रज्ञा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम एसडीएम मझौली सुरेश अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीधी ज्ञान सिंह की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी चिंतामणि तिवारी, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी धौहनी कमलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी , सुमन डॉक्टर मनोज कोल , नीता कोल तहसीलदार मझौली वीके पटेल, मंचासीन रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि पूजन के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं मां वीणा वादिनी के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली मान सिंह श्याम द्वारा नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह बेबी, उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के साथ सभी निर्वाचित जनपद सदस्यों एवं अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ प्रदान कर  स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात अनुविभागीय अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष सुनैना सिंह (बेबी), उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के साथ निर्वाचित सभी जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन के दौरान जनप्रतिनिधियों को बधाई व शुभकामनाएं सप्रेषित करते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने की सीख दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मझौली द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

*निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का करूंगा निर्वहन-बेबी

 जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह बेबी पिता आनंद बहादुर सिंह शेरगांव मीडिया से रूबरू होते हुए कहा  कि क्षेत्र की जनता एवं जनपद सदस्यों ने जिस उम्मीद के साथ मुझे इस कुर्सी पर बैठाया है मेरा प्रयास रहेगा कि मैं जनता की उनकी उम्मीदों पर खरा उतरू। मैआपने जनपद सदस्यों के साथ मिलकर निष्ठा पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास एवं विभागीय व्यवस्था  बनाने का प्रयास करूंगी। कहा गया कि आज के परिवेश में सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य है जिसकी व्यवस्था पहली प्राथमिकता होगी साथ ही पेयजल, सिंचाई एवं शासन की योजनाओं का लाभ हर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी होगी।

किया गया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत जनपद प्रांगण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यक्रम में पधारे गणमान्य नागरिकों द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाकर संरक्षण की शपथ ली गई साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थिति अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ जनों से अपील की गई।

दुर्गेश सिंह के निधन पर मना शोक

विगत दिवस पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रूद्र प्रताप सिंह बाबा दादा  के बड़े पुत्र दुर्गेश सिंह के निधन पर कार्यक्रम के दौरान हैं 2 मिनट का मौन धारण कर उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई।


इनकी रही उपस्थिति

आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी मझौली सुरेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंतामण तिवारी, कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रत्याशी कमलेश सिंह, उसने जनपद के उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य ताला सुमन डॉक्टर मनोज  कोल, खडौरा कृष्ण लाल पयासी छोटू, मड़वास नीता कोल, गणमान्य नागरिक रामकुमार सिंह, रमेश चतुर्वेदी, व्यंकट रमण सिंह चंदेल, प्रदीप सिंह , महेंद्र सिंह गौतम, अखिलेश पांडे, संतोष तिवारी, इद्रबली सिंह,सत्येंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह,यमुना प्रसाद वर्मा,रोहिणी रमण मिश्रा, डॉ मनोज कोल, के साथ खंड स्तर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ