MP में शर्मसार हुई मानवता: रक्षाबंधन पर आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP में शर्मसार हुई मानवता: रक्षाबंधन पर आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल



MP में शर्मसार हुई मानवता: रक्षाबंधन पर आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल


झाबुआ। एक आदिवासी बहुत गांव में अजीब घटना हुई एक व्यक्ति ने दिन दहाड़े आदिवासी महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। नहीं जाने पर वो उसके कपड़े फाड़ने लगा और पीटने लगा। यह नजारा देख रहे लोग बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग वीडियो बनाने वाले लोगों की निंदा कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों पर अत्याचार के आरोप लगाए हैं।
मामला झाबुआ जिले के पेटलावाद के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। बताया जाता है कि रूपारेल गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक आदिवासी महिला और उसके पति की गुरुवार को सरेआम बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी बताया जाता है कि महिला ने कुछ माह पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था औरवह मुकेश कटारा नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी, लेकिन वह अपने पहले पति के पास लौट गई थी, जिसके बाद मुकेश कुछ अन्य लोगों के साथ गांव पहुंचा और आदिवासी महिला समेत उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। इस लड़ाई के दौरान महिला के कपड़े फट गए थे और वह निर्वस्त्र हो गई थी।

सूचना मिलने पर डायल 100 ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज तीन आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है।
आखिर क्यों महिला को निर्वस्त्र कर पीटा:-

बता दें कि पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला मजरूह नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी है करीब 8 माह पूर्व में मजरूह को छोड़कर मुख्य आरोपित मुकेश के पास रहने चली गई थी बुधवार को वे वापस रूपारेल आकर मजरूह के पास रहने लगी थी। इससे नाराज होकर मुकेश साथियों के साथ गुरुवार को रूपारेल आया और मारपीट करते हुए महिला का अपहरण कर ले गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ