MP Crime News: जीजा ने दोस्तों के साथ साली से किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक भी बनाकर रखा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP Crime News: जीजा ने दोस्तों के साथ साली से किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक भी बनाकर रखा



MP Crime News: जीजा ने दोस्तों के साथ साली से किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक भी बनाकर रखा


पति से नाराज साली को बहनोई मदद का झांसा देकर अपने घर ले आया। यहां पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और उसके बाद दोस्तों से भी साली का दुष्कर्म कराया और ढाई माह उसे बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा। घटना दतिया थाना क्षेत्र के थरेट की है। इसी बीच उसका पति उसे तलाशते हुए वहां पर पहुंचा और पुलिस की मदद से उसे मुक्त कराया। धमकी और आरोपितों की हरकत से पीड़िता डरी हुई थी तो उस समय घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घर आने के बाद जय पति ने उसे समझाया और तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी तो पति उसे लेकर हजीरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

हजीरा थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी महिला ने शिकायत की है कि 21 अप्रैल को उसका पति से विवाद हो गया था तो वह बगैर बताए घर छोड़कर चली गई। जिस पर पति ने उसकी गुमशुदगी हजीरा थाने में दर्ज कराई। इसका पता जब पीड़िता को चला तो वह थाने पहुंची और अपनी मर्जी से जाना बताया था। उस समय पति उसे लेने के लिए आया था, लेकिन गुस्से के कारण वह उसके साथ नहीं गई। तब उसे नारी निकेतन भेज दिया था। नारी निकेतन का समय पूरा होने के बाद वह अपने बहनोई रामू के साथ दतिया थरेट चली गई। क्योंकि रामू ने उसे आश्वासन दियाथा कि वह जल्द ही उसके पति को समझाकर मामला शांत करा देगा। इसी बीच एक दिन रात को जान से मारने की धमकी देकर रामू ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपित उसके मित्र अवधेश शर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद सिंह और उमेश सिंह उसका शोषण कर अमानवीय कृत्य करते और जब वह विरोध करती तो उसके हाथ और पैर बांधकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर जुल्म किया जाता। उसे कमरे में बंद कर रखा जाता था और जब पीड़िता पुलिस से शिकायत की कहती तो उसे जान से मारने सहित उसके बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी दी जाती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ