छह महीने बाद स्पेस स्टेशन से लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री ,अटलांटिक महासागर में उतरे,जानिए कितनी बार धरती को लगाए चक्कर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

छह महीने बाद स्पेस स्टेशन से लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री ,अटलांटिक महासागर में उतरे,जानिए कितनी बार धरती को लगाए चक्कर



छह महीने बाद स्पेस स्टेशन से लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री ,अटलांटिक महासागर में उतरे,जानिए कितनी बार धरती को लगाए चक्कर




वाशिंगटन, रायटर। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में लगभग छह महीने तक शोध अनुसंधान करने के बाद चार अंतरिक्षयात्रियों की टीम धरती पर लौट आई। स्पेस एक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान फ्रीडम से पांच घंटे की यात्रा करके अंतरिक्षयात्री शुक्रवार शाम 4: 55 बजे (स्थानीय समय अनुसार) अटलांटिक महासागर में पैराशूट से समुद्र में उतरे।

धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते समय घर्षण से पैदा हुई गर्मी से अंतरिक्ष यान के बाहर का तापमान 1930 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। प्रवेश के अंतिम चरण में पैराशूट के दो सेट अंतरिक्ष यान के ऊपर खुले। फ्लोरिडा में समुद्र से टकराने के समय इसकी गति करीब 15 मील प्रतिघंटे थी।

अंतरिक्षयात्रियों ने 2720 बार लगाए घरती के चक्कर

फ्रीडम 27 अप्रैल को नासा के तीन अंतरिक्ष यात्री जेसिका वाटकिंस, बाब हाइंस, केजेल लिंडग्रेन और इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफेरेटी के साथ आइएसएस में पहुंचा था। वाटकिंस आइएसएस मिशन में शामिल होने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं। अंतरिक्ष यात्री 170 दिन बाद लौटे हैं। इस दौरान अंतरिक्षयात्रियों ने 2720 बार घरती के चक्कर लगाए और कई शोध किए। टीम को ''क्रू -4'' नाम दिया था।
सभी अंतरिक्षयात्रियों की हुई चिकित्सा जांच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ