करवाचौथ में बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का संयोग,इन तीन राशि वालो को धनलाभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

करवाचौथ में बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का संयोग,इन तीन राशि वालो को धनलाभ



करवाचौथ में बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का संयोग,इन तीन राशि वालो को धनलाभ



वैदिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख- समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं इस साल करवा चौथ के दिन विशेष संयोग बनने जा रहा है।


इस दिन चंद्रमा शाम को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ और तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं.

चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में धन आगमन के नए मार्गी बनेंगे। किसी व्यापारिक डील में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं निवेश के लिए यह समय अनुकूल है, निवेश कर सकते हैं। इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति भी हो सकती है। मतलब उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। इस समय आपको संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी खुद चंद्र ग्रह हैं। इसलिए आप लोगों को यह स्थिति बेहद शुभ फलदायी साबित हो सकती है।

आप लोगों के लिए चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होने के प्रबल योग हैं। वहीं पुराने रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। अगर आपका व्यापार सिंह राशि के जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और चंद्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए चंद्रमा ग्रह का रोहिणी नक्षत्र शुभ साबित हो सकता है।


चंद्रमा का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कन्या राशि के जातकों को हर मामले में सफलता भरा साबित हो सकता है। इस समय आपकी भौतिक उन्नति होगी। व्यापार के सिलसिले से आप यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं, उनको कोई पद मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश करेंगे, उनको शुभ समाचार मिल सकता है। घर में इस समय कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुल मिलाकर करवा चौथ पर बन रहा चंद्रमा का यह संयोग आपको शुब साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ