प्राथमिक शाला अगरियान टोला में मनाया गया बाल दिवस

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्राथमिक शाला अगरियान टोला में मनाया गया बाल दिवस


प्राथमिक शाला अगरियान टोला में मनाया गया बाल दिवस
 
आज शासकीय प्राथमिक शाला अगरियान टोला कंजवार में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया  जिस पर  सर्वप्रथम ग्राम पंचायत से कंजवार  के सरपंच महोदय श्रीमती सविता - शिवदयाल पनिका व मझौली ब्लाक के सीएसी महोदय आदरणीय  सी पी तिवारी  जन शिक्षक आदरणीय  रघुनंदन प्रसाद पनाडिया  द्वारा चाचा नेहरू जी के प्रतिमा में धूप दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किए। माल्यार्पण के बाद सभी बच्चों को चंदन टीका लगाकर बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने और सत मार्ग पर चलने के लिए बधाई दिए। सरपंच महोदया, बीएसी महोदय, जन शिक्षक महोदय व  चाचा नेहरू के जीवन को बाल दिवस के रूप में मनाये जाने पर शाला के सभी बच्चों को सत मार्ग पर चलने के लिए शुभकामनाएं दी गई।  भेंट स्वरूप सभी बच्चों को पेन, कलम  व चॉकलेट वितरण किया गया।   मुख्य अतिथियो के साथ सभी  बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रुप में मनाये। शाला  के प्रधानाध्यापक श्री शैलेंद्र सिंह वालेन्दु ने सभी अतिथि जनों के प्रति आभार व्यक्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ