4 बच्चों की मां को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, नाबालिक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

4 बच्चों की मां को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, नाबालिक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या



4 बच्चों की मां को 17 साल के लड़के से हुआ प्यार, नाबालिक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या


शाहजहांपुर: चार बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र के बच्चे से प्यार हो गया। इसके बाद महिला के द्वारा किशोर पर निकाह का दबाव बनाया जाना लगे। महिला के दबाव से परेशान किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या
मामले को लेकर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

सिलाई का काम करता था किशोर

आपको बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम कॉलोनी के निवासी उस्मान वारसी का 17 वर्षीय बेटे सिलाई का काम करता था। उसके एक साल पहले पड़ोस की 30 साल की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी तो किशोर के परिजनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद महिला के द्वारा किशोर पर शादी के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इस बीच महिला ने किशोर को धमकी भी दी कि यदि वह निकाह नहीं करता है कि वह उसे फर्जी केस में फंसा देगी।

महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस

परिजनों के अनुसार किशोर काफी दिनों से परेशान चल रहा था। इस बीच जब 22 फरवरी को सभी खेत पर काम करने चले गए तो किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की जानकारी परिजनों को होने पर वह उसे लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से बताया गया कि उन्होंने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला के द्वारा लगातार बेटे को परेशान किया जा रहा था। काफी दिनों से किशोर गुमसुम रहता था। कई बार उससे बातची का प्रयास भी किया गया लेकिन वह खुलकर कुछ भी नहीं कहता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ