मोहनिया टनल हादसा:बस दुर्घटना में अधिकारी और कर्मचारी भी हुए घायल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मोहनिया टनल हादसा:बस दुर्घटना में अधिकारी और कर्मचारी भी हुए घायल



मोहनिया टनल हादसा:बस दुर्घटना में अधिकारी और कर्मचारी भी हुए घायल


प्रशासन द्वारा की जा रही उपचार की समुचित व्यवस्था


    जिले में मोहनिया टनल के पास 24 फरवरी को हुई बस दुर्घटना में सीधी जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पटवारी प्रमोद पटेल का उपचार मेदांता हॉस्पिटल नई दिल्ली में, दीपक तिवारी और निशाकान्त पाण्डेय का उपचार जबलपुर में चल रहा है। साथ ही पटवारी आलोकमणि कुशवाहा, संजय भारती तथा विवेक शुक्ला, एएसआई सुनील पाण्डेय एवं सिपाही रामचरित पाण्डेय का उपचार मेडिकल कालेज रीवा में चल रहा है। इनकी स्थिति खतरे से बाहर है। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण रहंगडाले तथा सैनिक सुभाष पाण्डेय भी दुर्घटना के समय घायल हुए हैं। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।

  कलेक्टर Saket Malviya तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा चिकित्सकों के संपर्क में रह कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि शासकीय सेवकों ने घायल होते हुए भी दूसरे के अमूल्य जीवन को बचाने में अपना योगदान दिया है। इस कठिन समय में प्रशासन उनके और परिवार के साथ है तथा सभी प्रकार से आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ