Meta Layoff : एक बार फिर छंटनी की तैयारी में मेटा, इस हफ्ते हजारों कर्मचारी नौकरी से होंगे बाहर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Meta Layoff : एक बार फिर छंटनी की तैयारी में मेटा, इस हफ्ते हजारों कर्मचारी नौकरी से होंगे बाहर


Meta Layoff : एक बार फिर छंटनी की तैयारी में मेटा, इस हफ्ते हजारों कर्मचारी नौकरी से होंगे बाहर


Meta Layoff : मंदी की आशंका के बीच हाल ही में कई बड़ी कंपनियों ने छंटनी का ऐलान किया है। कई कंपनियां तो एक से अधिक राउंड में छंटनी कर रही हैं। इसी कड़ी में फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म एक बार फिर छंटनी की तैयारी में है।
कंपनी इस सप्ताह हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी है। बता दें कि इसके पहले नवंबर 2022 में मेटा ने अपने 13% कर्मचारियों की छंटनी की थी। 11000 कर्मचारियों की हुई थी छंटनी नवंबर 2022 में कंपनी ने अपने पहले राउंड की छंटनी में 11000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

कंपनी ने तब कहा था कि वह और अधिक कुशल बनने के लिए ऐसा कर रही है। उसका कहना था कि जिन टीमों की जरूरत नहीं है उन्हें बाहर किया जा रहा है। एक हफ्ते में ही होगी छंटनी मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्क जुकरबर्ग अपने तीसरे बच्चे के लिए पेरेंटल लीव पर जाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि जुकरबर्ग के पेरेंटल लीव पर जाने से पहले ही छंटनी को अंतिम रूप दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते ही कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक मामले से परिचित लोगों ने बताया कि नौकरी में हालिया कटौती फाइनेंशियल टारगेट्स के चलते की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ