कांग्रेस की सरकार बनी तो सीधी सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना - दिग्विजय,पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस की सरकार बनी तो सीधी सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना - दिग्विजय,पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना


कांग्रेस की सरकार बनी तो सीधी सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की होगी स्थापना - दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना


रवि शुक्ला, सीधी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीधी प्रवास के दौरान आयोजित मझौली जनपद क्षेत्र के टिकरी के अर्जुन वाटिका में पत्रकार वार्ता में कहा कि सीधी जिले का इतिहास काफी पुराना है मैंने अर्जुन सिंह जी को अपना गुरु माना है और आज जो कुछ भी हूं उन्हीं की बदौलत है पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के द्वारा तेंदूपत्ता, गरीबों को भूमि का पट्टा, एक बत्ती कनेक्शन ,इंदिरा आवास सहित अनेकों योजनाएं की शुरुआत की गई थी। जिसका लाभ जिला सहित पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा था किंतु अब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हित के बजाय अमीरों के हित के लिए कार्य कर रही है आज का समय ऐसा हो गया है कि गरीब दिनोंदिन गरीब होता जा रहा है और अमीर दिनोंदिन अमीर होता जा रहे है।
उन्होंने कहाकि प्रदेश की हालत काफी बदतर है सीधी की ही बात करें तो यहां सीधी से सिंगरौली की सड़क 12 साल से अधिक समय में नहीं बन सकी है रेलवे का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है संजय गांधी कॉलेज में ला पढ़ाई हो रही थी वह काफी समय से बंद पड़ी हुई है यह कैसा विकास है।

आगे कहा कि सरकार की योजनाएं कमीशन की भेंट चढ़ गई हैं स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है शासन की 108 योजना पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है और अब पशुओं के उपचार के लिए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योजना की शुरुआत कर रहे हैं मवेशी सड़कों पर हैं गौशाला अधूरे पड़े हुए हैं ऐसे में यह योजना भी पूरी तरह से फ्लाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेश पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किसानों का कर्जा माफ किया था एक लाख तक का कर्जा माफ हो गया था आने वाले समय में किसानों का पूरा कर्जा माफ होता । किंतु 18 महीने बाद सरकार गिर गई। और अब भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह किसानों के कर्ज माफी पर सिर्फ ब्याज माफ करने की बात करते हैं यदि माफ करना है तो किसानों का पूरा कर्जा माफ करें।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अदानी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कार्य करती है प्रदेश की जनता के हितों पर उसकी नजर नहीं है उद्योग में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहे हैं उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है कुसमी क्षेत्र की जाल पानी परियोजना इसका ताजा उदाहरण है ।
उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो सीधी सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। अन्य कार्य जो भी आवश्यक है पूरे किए जाएंगे ।गैस सिलेंडर सस्ते होने के साथ ही लोगों के लिए बेहतर योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा ।
पूर्व मुख्यमंत्री सभा सांसद दिग्विजय सिंह जी ने गुटबाजी के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी में थोड़ा बहुत कुछ समय के लिए मतभेद हो सकता है गुटबाजी नहीं है बल्कि भाजपा तीन गुटों बटी हुई हैं ,शिवराज गुट, महाराज गुटऔर नाराज गुट।
इन दिनों आपस में ठेका ,लूट ,आमदनी की लड़ाई चल रही है जिसे जनता साफ तौर पर देख रही है जिसका जवाब जनता 2018 के चुनाव में दे चुकी है और आने वाले दिनों में भी देगी। उन्होंने कहा कि यह किसी को पता नहीं था कि महाराजा करोड़ों रुपए लेकर बिक जाएंगे और सरकार गिर जाएगी। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा इस बार अच्छे तरीके से परीक्षण करने के बाद ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी । जिससे कि प्रदेश में बहुमत की सरकार बने और प्रदेश का विकास हो सके ,इसके लिए पार्टी लगातार कार्य कर रही है ।
 एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में पिछली बार अपेक्षा से कम सीटें कांग्रेस पार्टी को मिली थी किंतु इस बार बेहतर परिणाम रहेंगा।
विधानसभा में टिकट वितरण एवं प्रत्याशियों के नाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्याशियों के नाम तय होगे, कांग्रेस में गुटों के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक ही गुट है जो हर समय जनता के हित के लिए कार्य करता है गरीब दलित पिछला हरिजन आदिवासी वर्ग की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा अमीरों एवं उद्योग पतियों की पार्टी है जहां ठेकेदार व दलाल पूरी तरह से हावी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के टिप्स से कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार

जिले के विधानसभा क्षेत्र धौहनी में 12 मई शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह का एक दिवसीय दौरा धौहनी से होते हुए टिकरी पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह शेर गांव के मार्गदर्शन एवं जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के अगुवाई में आत्मिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनका काफिला नगर क्षेत्र मझौली के चंद्रोदय पैलेस में निर्धारित समय के अनुसार पहुंचा जहां बूथ लेवल, सेक्टर प्रभारी एवं मंडलम कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक में दिग्विजय सिंह,अजय सिंह राहुल व कमलेश्वर पटेल सहित अन्य नेताओं ने पार्टी को विजय दिलाने के लिए कई टिप्स दिए जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित कर दिग्विजय सिंह द्वारा एक नया फार्मूला अपनाते हुए सबको चौका दिया गया जो इस क्षेत्र के लिए अनोखी एवं अनुकरणीय मानी जा रही है क्योंकि कार्यक्रम से सजे मंच में महिलाओं को मंचासीन कर खुद दिग्विजय सिंह एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री एवं सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालचंद गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, भूपाल सिंह उपाध्यक्ष जनपद कुसमी, रामकृष्ण गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता सहित जिले के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम पंक्ति में बैठकर कार्यक्रम संचालित कराया गया जहां वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए वहीं वक्ताओं द्वारा वक्तव्य के समय कुछ चूक अथवा असंतुलित बात कही गई तो दूसरी तरफ सहायक संचालक की जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह उन बातों पर सुधार एवं सुझाव देते रहे। वहीं मंच का संचालन अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जिला सीधी ज्ञान सिंह के द्वारा किया गया।
वक्ताओं में तिलक राज सिंह उईके जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जिला सीधी के द्वारा जहां जिले एवं धौहनी विधानसभा में विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण स्वर्गीय दाऊ साहब की देन है जिस कारण आज निरक्षर एवं अंगूठा छाप श्रमिक एक से डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन उठा रहे हैं वहीं तेंदूपत्ता नीति को भी उन्हीं की देन बताते हुए कहा कि वह योजना आज तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा गया कि जब से श्री सिंह मुख्यमंत्री थे उस समय शिक्षकों की भर्ती सरपंच, जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में दिया गया था जिसके वजह से आज प्रत्येक ग्राम में 5 से 10 शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। साथ कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में उनके पार्टी की सरकार बनने पर किए गए वादा एवं घोषणा पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि वे शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी में तन मन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और जहां भी जैसा संगठन का आदेश और निर्देश मिलेगा उसी हिसाब से काम करते रहेंगे। उनके संबोधन में जहां कार्यकर्ताओं द्वारा ताली बजाकर समर्थन व्यक्त किया गया वहीं श्री सिंह के चेहरे में खुशी एवं आत्म संतुष्टि के भाव देखे गए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रही कमलेश सिंह ने कहा कि 2023 का चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता यह मानकर मेहनत एवं प्रयास करें कि यह चुनाव उनका है एवं कांग्रेस संगठन का है यही सोच धौहनी में जीत दिलाएगी वहीं कांग्रेस पार्टी के खेमे बाजी पर अप्रत्यक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा गया कि अपने ही लोग चुनाव के समय टांग खींचने का काम करते हैं जिस पर भी संगठन को कड़ी निगाह रखनी पड़ेगी इस बात को गंभीरता से लेते हुए दिग्विजय सिंह द्वारा मौके पर ही कहा गया कि ऐसे लोगों का नाम व्यक्तिगत तौर पर उन्हें अवगत कराएं जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके। सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह ने कहा कि आज के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखा जा रहा है उससे भरोसा होता है कि धौहनी में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प के साथ कांग्रेस के विजय मिशन के लिए काम करना होगा। कांग्रेस नेत्री एवं जनपद अध्यक्ष कुसमी श्याम वती सिंह द्वारा सीधे तौर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम पर दमन कराने का आरोप लगाया और कहा गया कि उनके कार्यकर्ताओं को झूठी शिकायत के आधार पर जेल कराया जा रहा है वहीं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी विधायक के इशारे पर मनमानी कर रहे हैं जिस कारण आम जनता के लिए अधिकारियों के सामने संघर्ष करना पड़ता है तब काम होते हैं इसके साथ ही स्थानी मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी हंस लाल यादव के द्वारा मंच से ही कहा गया कि संगठन को इस बात पर विचार करना चाहिए कि प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र धौहनी का ही होना चाहिए अन्यथा कार्यकर्ताओं में बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है। अन्य वक्ताओं में रामकुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मझौली, इंद्रबली सिंह, देवेंद्र सिंह दादू जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, उमा सिंह जनपद सदस्य पाड, सुमन गिरी एकता परिषद कार्यकर्ता तिलवारी, कार्यक्रम का समापन भाषण रामेश्वर नीखरा पूर्व सांसद के द्वारा दिया गया जिनके द्वारा कहा गया कि कांग्रेस के लिए वातावरण भी अनुकूल है और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है यही उत्साह बना रहे तो धौहनी विधानसभा में पार्टी की जीत अवश्यंभावी है टिकट चाहे जिसे मिले कार्यकर्ताओं को इसकी चिंता किए बिना यह मानकर की उन्हें राहुल गांधी के लिए वोट मांगना है, सोनिया गांधी के लिए, दिग्विजय सिंह के लिए और प्रदेश के लिए वोट मांगना है। कार्यक्रम समापन के बाद उनका काफिला ब्योहारी के लिए रवाना हुआ।

चमराडोल में बैगा परिवार के साथ किया भोजन

सुबह सुबह मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत टिकरी के अर्जुन वाटिका में पत्रकार वार्ता मझौली नगर परिषद के चंद्रोदय पैलेस में कार्यकर्ता बैठक उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का काफिला ब्योहारी के लिए रवाना हुआ इस दौरान मझौली जनपद क्षेत्र के चमराडोल में बैगा परिवार रामकली पति रामबहोर बैगा जनपद सदस्य के यहां दिग्विजय सिंह अपने काफिला के साथ पहुंचे जहां बैगा समाज के लोगों से संवाद करने के उपरांत सबके साथ बैठकर भोजन किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ