समरसता भोज में सम्मिलित हुए धौहनी विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समरसता भोज में सम्मिलित हुए धौहनी विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता



समरसता भोज में सम्मिलित हुए धौहनी विधायक सहित भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता

सीधी-बीते 12 मई शुक्रवार को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ,जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री अखिलेश पाण्डेय , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उईके ,मण्डल अध्यक्ष कृष्णलाल (छोटू) पयासी की उपस्तिथी में शक्ती केंद्र महखोर एवम मझिगवां,खजुरिहा के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवम पेज समिति के साथ खजुरिहा मे सभा सम्पन्न हुई जहां समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें विधायक श्री टेकाम समेत अन्य नेता भोज में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री वरुण पाण्डेय के द्वारा किया गया।
जहां पर चार सत्रों के साथ बैठक हुई जिसमें बूथ विजय का संकल्प लिया गया ।बैठक में 
जिन विषयो में चर्चा हुई उनमे में भाजपा में क्यूं हूं,लाड़ली बहना योजना ,प्रधान मंत्री आवास योजना,जन स्पर्शी योजनाएं
बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक के साथ स्थानीय भाजपा नेता एवं समस्त  
मोर्चा के पदाधिकारी सहित बूथ स्तर के कई सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ