धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में विकास पर्व व स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में विकास पर्व व स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत



धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में विकास पर्व व स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत 
 

कुसमी।
सोमवार को कुसमी मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन कुसमी में धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम के मुख्य अतिथि, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह के विशिष्ट अतिथि,जनपद सदस्य अतिबल सिंह ,भगवार सरपंच चेतना सिंह,समाजसेवी शम्भू गुप्ता,भा ज पा नेता शेषमणि मिश्रा,राजकुमार तिवारी ,संजीत गुप्ता,ई ई हिमांशू तिवारी,कार्यपालन यंत्री हिमांशू तिवारी,एस डी एम आर के सिन्हा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी एस एन द्विवेदी,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुँवर आजाद सिंह,बी आर सी अंगिरा द्विवेदी,उपयंत्री अशोक सिंह ,राजेन्द्र नर्रे,प्राचार्य पी पी सिंह की उपस्तिथी में धौहनी विधायक ने विकास पर्व व स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई विकास पर्व व स्कूल चलो अभियान को संबोधित करते हुए धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रवेश उत्सव बच्चों को अच्छा माहौल देने के लिए शिक्षक गणो को मेहनत करनी पड़ेगी बच्चों को मारने पीटने की बजाय अपने बच्चे के समान भाव मानकर पढ़ाएंगे।
 तो शिक्षा व्यवस्था सुधर जाएगी उन्होंहे कहा कि कुसमी ब्लॉक में होनहार बच्चे हैं प्रदेश की मेरिट सूची में कीर्ति प्रभा मिश्रा ने जहाँ 10 वी कक्षा में दूसरा स्थान एवम 5 वी 8 वी का परीक्षा परिणाम कुसमी का 99 प्रतिशत रहा यह एक सम्मान मिल रहा है यह प्रवेश उत्सव भारत के भविष्य के लिए किया जा रहा है अभिभावक भी अपने बच्चों की निगरानी करते रहे शिक्षा की पहला गुरु माँ दूसरा गुरु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता औ फिर विद्यालय होती है उन्होंहे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र,बीच बीच मे मध्यान्ह भोजन चखने ,विद्यालय भवन व पानी की व्यवस्था, साइकिल की व्यवस्था शत प्रतिशत प्रवेश कराने ग्राम पंचायत के पंच सरपंच जनपद सदस्य एवम अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे देश के धरोहर हैं इसलिए आप सबको भारत माँ के लिए अच्छा कार्य करना है वहीं जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने कहा कि पहला गुरु माता पिता हैं मैं अपील करती हूं कि आप लोग अपने अपने काम को छोड़कर बच्चों को स्कूल पहुँचाने का काम करे पढाई के साथ स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाये एस डी एम आर के सिन्हा ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष एवम उत्साह की बात है आज से आप लोग उत्साह के साथ स्कूल जाएंगे शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आप और समाज उन्नति करेगा ।इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक माया गिरी गोस्वामी, श्रद्धा बागड़े,सपना दाहिया, भारती चौधरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,शिक्षक व भारी संख्या में छात्र छात्राएं व ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।इस दौरान विधायक श्री टेकाम ने विकास पर्व में 23.32 लाख की लागत से मॉडल स्कूल के पहुँच मार्ग में कोडार में पुलिया निर्माण ,पश्चिम टोला कोडार,देवी मंदिर के पास समतलीकरण,देवार्थ नौढिया व कोडार उत्तर टोला में पुष्कर तालाब का लोकार्पण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ