मझौली-सीधी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल, एक मासूम भी शामिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मझौली-सीधी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल, एक मासूम भी शामिल



मझौली-सीधी रोड पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल,एक मासूम भी शामिल

मझौली

मझौली-सीधी मुख्य मार्ग पर ताला के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्चा और एक नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार कुशवाहा परिवार के दो लोग ग्राम छूही के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चार लोग ग्राम करवाही के तिवारी परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि तिवारी परिवार मझौली से पेशी कर वापस अपने गांव लौट रहा था।
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस अपने वाहन और डायल 112 से टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ