अमरनाथ को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमरनाथ को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार



अमरनाथ को जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

रवि शुक्ला ,मझौली। पार्टी के कर्मष्ठ कार्यकर्ता मझौली ब्लाक धनशेर निवासी समाजसेवी अमरनाथ तिवारी को विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किसान मोर्चे का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है ‌।इनके जिला मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी देखी का माहौल देखा जा रहा है। वही नव नियुक्त जिला मंत्री अमरनाथ तिवारी सहित शुभचिंतक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू सहित पार्टी की शीर्ष नेतृत्व का आभार ज्ञापित करते हुए शुक्रिया अदा किए हैं। तथा विश्वास दिलाया है कि मैं पार्टी के रीति नीति में बंदे रहकर सौंपे गए दायित्व का हर संभव निर्वहन करने का प्रयास करूंगा।बता दे की श्री तिवारी बहुत कम उम्र 14 वर्ष कि आयु में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत रहते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्राथमिक वर्ग से जुड़कर गृह ग्राम धनशेर में 10 वर्ष तक श्याम शाखा का संचालन किया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मझौली के संयोजक की भूमिका निभाई। हिंदू सेना जिला इकाई के अध्यक्ष पद का 2 वर्ष तक निर्वहन किया । एवं विश्र हिन्दू रक्षा संघ न्यास में जुड़कर प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। बचपन से ही भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर दीवार लेखन का काम किया । बताया जा रहा है कि इनके माता-पिता भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित थे। पार्टी द्वारा अमरनाथ तिवारी को पूर्व में मड़वास मंडल के दायित्व के साथ जिला संगठन में दायित्व सोपा गया था जिसका निष्ठा पूर्वक निर्वाह किया गया अभी पूर्व में किसान मोर्चे के कार्यालय मंत्री के दायित्व की कमान सम्हाते हुए क्षेत्र की समस्या चाहे वह वेश कीमती मूर्ति चोरी के लिए जंग छेड़ने हो, या 62वर्षों से संचालित विद्यालय के पहुंच मार्ग के लिए कृति संकल्पित हो जाना। उनके इस दृढ़ संकल्प को दृष्टतगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चे के जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ