Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इस महीने मे पिता बनेंगे रणवीर सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इस महीने मे पिता बनेंगे रणवीर सिंह

 


Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इस महीने मे  पिता बनेंगे रणवीर सिंह

 

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता

 बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को

 खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के

 सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस से लेकर

 सेलेब्स तक हर कोई दीपिका के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। 

कृति सेनन ने दी बधाई:


दीपिका पादुकोण की मां बनने की खबर पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में

 थी। आज अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस

 खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बधाई

 देने वालों में सबसे आगे अभिनेत्री कृति सेनन रहीं। दीपिका के पोस्ट

 पर कृति ने कमेंट कर लिखा, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।' साथ में गले

 लगने वाला और दिल का इमोजी साझा किया।

सितंबर में गूंजेगी किलकारी:


दीपिका पादिकोण ने पोस्ट साझा कर हाथ जोड़ने वाला और ईविल आई

 इमोजी लगाई है। गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में

 दीपिका के साड़ी लुक में फैंस उनका बेबी बंप दिखने की बात कह रहे थे।

 तभी से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब इन कयासों

 को दीपिका ने सच करार दिया है। सात महीने बाद सितंबर में दीपिका और

 रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी। 

2018 में रचाई थी शादी


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे

 थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में

 शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

 दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी

 को 'दीपवीर' के नाम से जाना जाता है। 

ऐसे शुरू हुई थी दीपिका की प्रेग्नेंसी की चर्चा

कुछ हफ्ते पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दीपिका

 पादुकोण प्रेगनेंट हैं। वह और रणवीर सिंह जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स

 बनेंगे। इसके बाद जब दीपिका BAFTA अवॉर्ड्स में शामिल हुईं, तो उन्होंने

 अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में फैंस ने

 दीपिका का बेबी बंप स्पॉट कर लिया। वहीं अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट इवेंट पर

 वह पेट को साड़ी से ढकती नजर आई थीं। इसके बाद से यह चर्चा तेज हो

 गई कि दीपिका वाकई प्रेगनेंट हैं। हालांकि एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर ने

 तब कुछ नहीं कहा। पर अब दीपिका ने अनूठे अंदाज में प्रेग्नेंसी की न्यूज

 अनाउंस की।

मां बनने को लेकर बोली थीं दीपिका

वहीं, इसी साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने 'वोग सिंगापुर' से बातचीत

 में कहा था कि वह मां बनना चाहती हैं। रणवीर और उन्हें बच्चे बहुत पसंद

 हैं। दीपिका ने कहा था, 'मुझे उस दिन का इंतजार है, जब हम फैमिली शुरू

 करेंगे।'

परिवार शुरू करने के लिए एक्साइटेड दीपिका- रणवीर

बता दें कि इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीपिका पादुकोण

 प्रेग्नेंट हैं और अब खुद ही अभिनेत्री ने इस गुड न्यूज का ऐलान कर दिया

 है. दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर तबसे लगातार खबरें आ रही थीं जब

 उनका 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर साड़ी

 पहने बेबी बंप दिखा था. आपको बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने वोग

 से बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ बातें बयां की थी. तब उन्होंने बताया है कि

 उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं,

जब अपना परिवार शुरू करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ