sidhi_news


Sidhi News :कथा समापन पश्चात गुप्ता परिवार में आयोजित हुआ विशाल भंडारा
 

मझौली

नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 13 में गुप्ता परिवार के घर 10 फरवरी से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा वर्णित की जा रही थी। कथा प्रति दिवस सुबह 8 से 12 तक तथा प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा व्यास श्री रामसिया शास्त्री जी महाराज के द्वारा वर्णित की जा रही थी। जहां कथा आयोजक चंद्रशेखर प्रसाद-विमला गुप्ता स्वयं आपने पूज्य माता नेवाजू गुप्ता के साथ प्रमुख श्रोता के रूप में विराजमान हो कथा का रसपान किया। कथा विश्राम एवं हवन पूजन पश्चात आज दिनांक 19 फरवरी दिन सोमवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जहां पर परिवार नात रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र एवं दूर दराज के लोग काफी संख्या में पहुंच भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये। विदित हो कि यह श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन कथा आयोजन चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता अपने पुत्र अविनाश गुप्ता को प्रथम कन्या आर्या की प्राप्ति के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। जिस कार्यक्रम को सफल बनाने में कथा आयोजक के बंधु राम प्रकाश गुप्ता, राम कैलाश गुप्ता, रामसरोवर गुप्ता, राम भुवन गुप्ता के साथ बंधु बहू तथा परिवार जनों का विशेष योगदान रहा।