Weather of MP: मध्यप्रदेश मे छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Weather of MP: मध्यप्रदेश मे छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

 

Weather of MP: मध्यप्रदेश मे छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से हवा का रुख बदल गया है। इस वजह से पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। विशेषकर दिन में धूप में चुभन महसूस होने लगी है

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं के साथ नमी आने के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। सोमवार को चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। उधर, शनिवार को प्रदेश में रात का सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस धार में रिकार्ड किया गया।

नमी आने से छाने लगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने दो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। उधर, हवाओं के साथ नमी आने से बादल भी छाने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी मौजूद है।

वर्षा होने की संभावना

हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला शुरू होने से बादल छाने लगे हैं। सोमवार को भी पूरे प्रदेश में बादल बने रह सकते हैं। साथ ही चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मंगलवार को चंबल के अलावा ग्वालियर एवं सागर संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ