Right Direction of Matka: घर की इस दिशा में रखें पानी से भरा मटका, धन की होगी वर्षा, यहाँ जान लें पूरा नियम

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Right Direction of Matka: घर की इस दिशा में रखें पानी से भरा मटका, धन की होगी वर्षा, यहाँ जान लें पूरा नियम

 


Right Direction of Matka: घर की इस दिशा में रखें पानी से भरा मटका, धन की होगी वर्षा, यहाँ जान लें पूरा नियम

Matka ko kis disha me rakhna chahiye

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में।  भले ही शहरों में आजकल पानी से भरे मिट्टी के घड़े, यानी मटके दिखने कम हो गए हों, लेकिन गांवों में आज भी घर में या किसी सार्वजनिक स्थान पर आपको पानी से भरा मिट्टी का घड़ा देखने को जरूर मिल जाएगा, जिसका पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। दरअसल यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में

Right Direction of Matka:

वास्तु सास्त्र का सनातन धर्म में एक विशेष स्थान और महत्व है। शास्त्रों में हर वस्तु के रखने लिए एक सही दिशा बताई गई है। अगर वास्तु शास्त्र की बात मानें तो घर में वस्तुओं को सही दिशा में रखने से खास फल मिलते हैं जो इंसान के जीवन को सुखमय बनाते हैं।

इसी क्रम में हम आपको बताने वाले हैं कि पानी के मटके को किस दिशा में रखना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि अगर मटके को सही दिशा में रखा जाए तो घर में खुशहाली आती है।

Matka ko kis disha me rakhna chahiye

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की चीजों को उत्तम दिशा में रखने से इंसान का जीवन सुखमय होता है। माना जाता है कि घर में पानी के मटका को सही दिशा में न रखने से इंसान को जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। इसलिए मटके को घर की शुभ दिशा में रखना चाहिए। अगर मटके को सही दिशा में रखा जाए तो घर में खुशहाली आती है

इस दिशा में रखें पीने वाला मटका

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मटके को हमेशा घर के ईशान कोण यानी उत्तर या पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन दिशाओं में गुरू बृहस्पति का वास होता है। ऐसे में अगर आप ईशान कोण पर मटका रखते हैं, घर में खुशहाली आती है। साथ ही बच्चों का भी विकास होता है। वे अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं।

Matka ko kis disha me rakhna chahiye

दूसरी बात मटके को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखिए कि इसको ढकने के लिए प्लास्टिक के पात्र का इस्तेमान ना करें। इसकी जगह मिट्टी के पात्र का ही इस्तेमाल करें। यह आपके लिए काफी फलदायी साबित होगा।

मटका से जुड़े वास्तु नियम

चूंकि मटके को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिये घर में मटका होने से धन की कमी नहीं होती है। लक्ष्मी का वास घर में होता है। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि मटके को खाली ना रखें इसे हमेशा पानी से भर कर ही रखें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी होगी।

·       ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही होने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलती है। घर में मटका को पानी से भरकर रखना चाहिए।

·       वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। मटका या सुराही को सदैव पानी से भरकर रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

·       उत्तर दिशा में होता है देवी-देवताओं का वास

·       वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा देवी-देवताओं की होती है, इसलिए उत्तर दिशा में घड़ा या सुराही रखने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और आपका घर धन-सम्पदा से भरा होता है।

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए करें ये काम

घर को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित रखें, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

·       शाम को तुलसी के पौधे (basil plant) के पास मिट्टी का दीपक जलाएं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

डिसक्लेमर: उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना के लिए हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं.हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ