तिरंगे के रंग में रंगा धौहनी विधानसभा,विधायक कुंवर सिंह टेकाम के अगुआई में भव्य बाइक तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
रवि शुक्ला,मझौली
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार 14 अगस्त को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के अगुआई में पैदल व बाइक रैली निकाली गई, तिरंगा यात्रा मझौली खंड के सभी विभागों व भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई इस यात्रा में विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएम श्री टिकरी, महखोर हायर सेकेंडरी एवं मड़वास हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं एवं क्षेत्रीय सहित हजारों को संख्या में लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा मड़वास मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा की अगुवाई में प्रारंभ होकर खडौरा मंडल होते हुए मझौली मंडल में प्रवेश की, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हुआ विभाग अधिकारियों कर्मचारियों व स्कूली बच्चों द्वारा विधायक का फूल माला से स्वागत किया गया,टिकरी, महखोर मड़वास, एवं मझौली बाजार में विधायक ने पैदल यात्रा भी किए, मझौली खंड में भव्य आयोजन हुआ यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और उत्साह का जीवंत प्रतीक बनी।
यात्रा का समापन मझौली मंडल के चुवाही छांदे में किया गया जहां धौहनी विधायक ने कहा कि देश के सम्मान में जो वीर शहीद हुए उनके याद में पूरा देश ओत प्रोत है तिरंगा यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व में धौहनी विधानसभा के साथ साथ पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है,आज पोड़ी मंडल,निवास मंडल,कुसमी मंडल, रजनिय मंडल,मड़वास मंडल खडौ़रा मंडल ,मझौली मंडल में संयुक्त तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया मझौली मंडल में इसका समापन किया गया है,उन्होंने कहा की कभी जम्मू कश्मीर में इलेक्ट्रॉनिक के साए से तिरंगा फहराया जाता था उस काले धब्बे को हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मिटा दिया है ,आज जम्मू कश्मीर के हर घर में तिरंगा लहरा रहा है हमारे पूरे देश में जिस उत्साह से तिरंगा यात्रा,स्वतंत्रता दिवस जिस उल्लास से मनाया जाता है यह बहुत ही अनुकरणीय है।
इस दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मड़वास थाना प्रभारी भूपेश वैश्य, मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा,पथरौला चौकी प्रभारी प्रीती वर्मा पुलिस बल के साथ तिरंगा वो समापन तक मौजूद रहे। निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, मड़वास मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य कृष्ण लाल पयासी,रोहिणी रमण मिश्रा,लवकेश सिंह,मझौली मंडल प्रवीण तिवारी, अखिलेश पांडेय,नगर अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता,मझौली एसडीएम आर पी त्रिपाठी,नायब तहसीलदार मड़वास डी के टोप्पो, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. राकेश तिवारी, अरविंद तिवारी, एडीपीओ अशोक माथुर,संतोष निगम,एडवोकेट पवन तिवारी,अखिलेश जायसवाल,रामभजन जायसवाल, कृष्ण पाल सिंह (मोनू) ,लोरिक यादव,पिंटू पयासी ,शुभम मिश्रा, नीतीश पाण्डेय,राज अग्रहरी, वरुण पांडे ,छोटे गोतरा , सिद्धार्थ सिंह, अखिलेश जायसवाल, योगेश चतुर्वेदी, सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवम क्षेत्र के हाजरो लोग शामिल हुए।

0 टिप्पणियाँ