कुसमी पुजारी हत्याकांड मामला: तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी,बाजार बंद

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुसमी पुजारी हत्याकांड मामला: तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी,बाजार बंद



कुसमी पुजारी हत्याकांड मामला: तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी,बाजार बंद


सीधी
एमपी सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में पुजेरी हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश खुलकर सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से मंदिर के पास स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर एवं तहसील प्रांगण में सैकड़ों ग्रामीणों और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आंदोलन के समर्थन में कुसमी बाजार पूरी तरह बंद रहा, जिससे इलाके में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
Sidhi news 
जहा धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कई गंभीर आशंकाएं भी व्यक्त कीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े एक घर के अंदर अवैध हथियार होने की आशंका है, जिसकी निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि हत्याकांड के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही, जिससे असंतोष और बढ़ गया है।
Sidhi news 
वही आंदोलनकारियों ने अपनी मुख्य मांगों में कथित अवैध निर्माण को जमींदोज करने, बूचड़खाने को हटाने तथा मृतक पुजेरी के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। धरने में ब्राह्मण समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के व्यापारी खुलकर समर्थन में नजर आए। व्यापारियों ने कहा कि न्याय की मांग को लेकर वे आंदोलन के साथ खड़े हैं।
Sidhi 
वही इसी बीच मौके पर तहसीलदार एवं एसडीएम की अनुपस्थिति को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों के सीधी कलेक्ट्रेट में शासकीय कार्य हेतु जाने की बात कही गई है। हालांकि, धरना स्थल पर कर्मचारी और अधिकारी देर शाम तक नहीं पहुंचे, जिससे भीड़ में असंतोष की स्थिति बनी रही।
वही कुसमी के एसडीएम वीके आनंद ने बताया कि वे प्रशासनिक कार्य के कारण कलेक्ट्रेट में मौजूद हैं, जहां जनगणना से संबंधित कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ