राज्यपाल के दो दिवसीय दौरे हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राज्यपाल के दो दिवसीय दौरे हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश



राज्यपाल के दो दिवसीय दौरे हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

सीधी
   राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत 25 फरवरी 2026 को सीधी जिले में आगमन प्रस्तावित है। उक्त प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि राज्यपाल महोदय का 25 से 26 फरवरी 2026 तक जिले में प्रवास रहेगा। इस दौरान वे सिकलसेल एनीमिया हेल्थ चेकअप कैम्प का निरीक्षण करेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के साथ संवाद करेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के आवास पर गृह भेंट भी करेंगे।

   श्री सोलंकी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी मझौली को प्रोटोकॉल के अनुसार ड्यूटी आदेश जारी करने के लिए भी निर्देशित किया।

  बैठक में अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, मझौली श्री आर.पी. त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।


राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे सीधी

  जिला सत्कार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का जिला सीधी में दिनांक 25.02.2026 से 26.02.2026 तक दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

  जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 25 फरवरी 2026 को शाम 5.15 बजे हेलीपैड परसिली, सीधी पहुंचेंगे। आगमन के पश्चात वे परसिली रिसॉर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दिन उनका समय आरक्षित रहेगा तथा परसिली रिसॉर्ट में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

  26 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे ग्राम परसिली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे ग्राम चमराडोल पहुंचकर हितग्राही श्री ओम प्रकाश बैगा एवं उनके परिजनों से गृह भेंट करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.00 बजे राज्यपाल परसिली हेलीपैड से डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ