कुसमी मर्डर मामला अपडेट : पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुसमी मर्डर मामला अपडेट : पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में


कुसमी मर्डर मामला अपडेट : पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पुलिस की हिरासत में



कुसमी
Sidhi crime 
 सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी, 75 वर्षीय इन्द्रभान द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इन्द्रभान द्विवेदी अपने घर से प्रतिदिन की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, तभी कुसमी तहसील रोड पर उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल इन्द्रभान द्विवेदी सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या का आरोप 55 वर्षीय लाला केवट पर है। वारदात के तुरंत बाद आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से उसे घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

वही इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से तहसील परिसर हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे थे और धार्मिक व सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Sidhi crime:पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. यह घटना न केवल कुसमी बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Sidhi crime: इंद्रभान द्विवेदी की हत्या करने पर लोगों पर भारी आक्रोश था और लोगों की मांग थी कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और आरोपी कठोर कार्यवाही किया जाए जिसको देखते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने आरोपी के घर को सील कर दिया,वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया गया है .


बचाने वालों को दौड़ रहा था मारने

सूत्रों ने बताया की जब मृतक इंद्रभान द्विवेदी को आरोपी कामता केवट उर्फ लाला धारदार हथियार बका से मार रहा था तो वहां मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास कर रहे थे उनको मारने दौड़ रहा था उनके चेहरे पर कई बार किया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की बेटी भी बचाने आई उसको मारने दौड़ पड़ा डर के मारे लोग भाग रहे थे,बताया गया की आरोपी सीने में चढ़ कर गर्दन से उपर तक काटा,जब उसको लगा की इंद्रभान द्विवेदी की मौत हो गई तब अपने आप को सरेंडर कर दिया तब वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


RES विभाग में नौकरी करता है आरोपी

सूत्रों ने बताया की आरोपी RES विभाग में नौकरी करता है वह पहले से सनातन विरोधी था पूजा पाठ करने वालों से नफरत करता था आए दिन गाली गलौज भी करता था,यह पहले से आपराधिक प्रवृति का था मृतक का इससे कोई पुराना विवाद भी नहीं था विना की कारण के इंद्रभान को मौत की नींद सुला दिया।


आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर बनाया है घर


लोगों की शिकायत की माने तो आरोपी सरहंगई पूर्वक आदिवासी की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर का निर्माण कराया था वहीं पर निवास कर रहा था जिसका न्यायालय में प्रकरण भी चल रहा है जिसमें लोगों की मांग है आरोपी के घर को जमींदोज कर अन्य जगह विस्थापित किया जाए की मांग किए हैं।
Kusmi news 
मड़वास के कमचढ़ का निवासी है आरोपी

लोगों की शिकायत की माने तो आरोपी कामता केवट उर्फ लाला उम्र लगभग 55 वर्ष मड़वास थाना के कमचढ़ का निवासी है कुछ वर्षों से  कुसमी के ग्राम भगवार में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर फर्जी तरीके से पट्टा बनवा कर निवास कर रहा है जिसको हटाकर मूल निवास कमचढ़ में भेजने की कार्यवाही की मांग की है शिकायत में बताया गया है कि आरोपी एनजीओ के तहत मछली पालन का कार्य ग्राम जूरी,कोड़ाड,एवं अन्य 2 गांव में करता है जिसका पट्टा समाप्त किया जाए. लोंगों आरोप है कामता केवट एवं उसका पूरा परिवार पुत्र रामपाल केवट,अशोक केवट द्वारा साजिश रच कर मृतक पुजेरी इंद्रभान द्विवेदी को एक साजिश पूर्ण तरीके से मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे जैसे ही मेन रोड में दलप्रताप नापित के घर के पास आए तभी कामता केवट धारदार हथियार फरसा से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Sidhi kusmi 
आरोपी के घर और दुकान को किया गया सील

बताया गया कि आरोपी आदिवासी के जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाया हुआ हुआ वहीं पर कई वर्षों से रह रहा है वहीं दुकान भी सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया हुआ लोगों की शिकायत पर तहसीलदार घर और दुकान को सील कर दिए हैं और एक सप्ताह के अंदर हटाने का आश्वाशन दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ