जोबा रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों हाथ कटे पड़ा मिला, युवक रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जोबा रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों हाथ कटे पड़ा मिला, युवक रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच


जोबा रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों हाथ कटे पड़ा मिला, युवक रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच


मझौली
Sidhi news 
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबा रेलवे स्टेशन के समीप आज तड़के तकरीबन 4 बजे एक युवक पटरी के किनारे पड़ा हुआ पाया गया है जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई, मिली जानकारी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला जिसकी जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई जानकारी मिलते ही मौके पर देखे तो युवक के दोनों हाथ कटे हुए थे रेलवे कर्मियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं घटना की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है.
Sidhi joba news 
मिली जानकारी अनुसार श्रवण कुमार पनिका पिता मोहन दास पनिका उम्र 23 वर्ष निवासी ठोंगा चक्की टोला थाना मझौली का बताया जा रहा है.
घटना के संबंध में घायल श्रवण पनिका के रिश्तेदारों ने बताया कि बीती शाम से श्रवण का फोन बंद आ रहा था और उसका कोई पता नहीं चला था ,
परिजन सभी जगह उसकी तलाश किए अपने सगे संबंधियों एवम रिश्तेदारों के यहां पता किए लेकिन कोई पता नहीं चला वहीं आज तड़के तकरीबन 4 बजे रेलवे कर्मियों ने फोन कर बताया कि श्रवण जोबा स्टेशन से कुछ दूर पर ही रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ है 
Sidhi news 
परिजन जब मौके पर पहुंचे तो श्रवण के दोनों हाथ कटे हुए थे और वह अचेत अवस्था में था जिसके बाद श्रवण को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया है 
परिजनों को फिलहाल घटना के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है की श्रवण के दोनों हाथ कैसे काटे परिजनों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि श्रवण के दोनों हाथ रेलवे ट्रैक पर ही कट गए होगे फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ