विमल जायसवाल बने कांग्रेस पार्टी कुसमी के ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रवि शुक्ला,सीधी
सीधी जिले के जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनोनीत के द्वारा कुसम ब्लॉक से विमल जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी नियुक्ति किया है। जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है, वही विमल जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर कुसमी के कुसमी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। कुसमी से पूर्व विधायक पंजाब सिंहं शेषमणि पनिका,जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह,कमलेश सिंह, सावित्री पनिका,बीणा सिंह,भूपाल सिंह,भास्कर साहू सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विमल जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं विमल जायसवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं कुसमी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ